spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में 5000 वर्ग फीट में नर्सरी कर अलख जगा रहीं हरियाली वाली ‘दीदी’ Rinku Devi

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर देशज टाइम्स। अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा ने बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र के घोंघेया गांव पहुंचकर स्वयं सहायता समूह के सदस्य की ओर से लगभग 5000 वर्ग फीट में लगाए गए नर्सरी का स्थल निरीक्षण किया।

- Advertisement -

वहीं, जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य रिंकू देवी का हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री निजी पौधशाला कार्यक्रम के तहत वन विभाग की ओर से 1 लाख40 हजार के अनुदान से घोघिया गांव अवस्थित रामा स्वयं सहायता समूह के सदस्य रिंकू देवी की ओर से 5000 वर्ग फीट में नर्सरी पौधशाला का निर्माण किया गया है।

- Advertisement -

इसमें वर्तमान समय में 3.5 फीट का लगभग 10000 पौधा प्लांटेशन के लिए लगभग तैयार हो चुका है। क्रमिक पौधा की तैयारी वर्षभर जारी रहती है। वर्तमान समय में नर्सरी में 20,000 से अधिक पौधे लगे हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

जीविका समूह के बीपीएम राजन कुमार बताते हैं, जीविका सहायता समूह से टैग वन विभाग से मुख्यमंत्री निजी पौधशाला (अन्य प्रजाति) योजना लागू की गई है। जहां से विभाग को ₹30 प्रति पौधा खरीद कर प्लांटेशन किया जाना है। ऊपर से जीविका दीदी को जमीन का किराया भी भुगतान किया जाना है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

नर्सरी लगाने के लिए वन विभाग जीविका दीदी रिंकू देवी को 140000 रुपए का अनुदान विभाग की ओर से अग्रिम के तौर पर किया जा चुका है। बीपीएम राजन ने बताया कि रिंकू देवी एक सफल उद्यमी के रूप में अपने को स्थापित करना चाहती हैं। इसके लिए जीविका की ओर से उन्हें विभिन्न दायित्व एवं प्रशिक्षण दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

इसके आधार पर कृषि संबंधित व्यवसाय के साथ-साथ गुड़ के व्यवसाय में भी वर्तमान समय में जुड़ी हुई है। और, नर्सरी को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे सरकार के घोषणा अनुरूप सामान्य किसान को भी वन विभाग के माध्यम से ₹10 प्रति पौधा उपलब्ध कराया जा सके।

पौधशाला के निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि जीविका का यह पहल सराहनीय है। खासकर रिंकू देवी ने जो नर्सरी तैयार की है वह आने वाले समय में न केवल पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका अदा करेगी बल्कि जीविका से जुड़े दीदीयों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign