spot_img

फिर Darbhanga में बारूदी गंध… पेट्रोल पंप मालिक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग!

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा में पेट्रोल पंप मालिक के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग! CCTV में कैद हुई पूरी वारदात।CCTV में दिखे चेहरे, फिर भी खुलेआम फायरिंग! दरभंगा पुलिस के लिए बड़ी चुनौतीलक्ष्मण यादव के घर के बाहर चलीं गोलियां! बदमाश फरार, गांव में दहशत। शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने की मिली सजा?वर्चस्व की जंग या निजी रंजिश? दरभंगा में लगातार दूसरी गोलीबारी से सनसनी@प्रभास रंजन, दरभंगा, देशज टाइम्स।

- Advertisement -

Petrol Pump Owner Shot At In Darbhanga| Bullet Points:3 दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र में गोलीबारी

दरभंगा के खरथुआ गांव में लक्ष्मण यादव के घर के बाहर गोलीबारी। बाइक सवार दो बदमाशों ने की फायरिंग, कोई हताहत नहीं। घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही जांच। पुलिस को शराब माफिया से विरोध की आशंका। तीन दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र में गोलीबारी, अब तक गिरफ्तारी नहीं। एसडीपीओ राजीव कुमार ने जांच तेज करने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

Petrol Pump Owner Shot At In Darbhanga| दरभंगा में पेट्रोल पंप मालिक के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

दरभंगा, देशज टाइम्स। बिहार के दरभंगा जिले से एक और चौंकाने वाली आपराधिक घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक लक्ष्मण यादव के घर के बाहर ताबड़तोड़ चार से पांच राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस का एक्शन! दहेज और हत्या के आरोपी समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

Petrol Pump Owner Shot At In Darbhanga| घटना का पूरा विवरण, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

वारदात के समय घर के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, जिससे कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया।हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।बदमाश बाइक पर सवार थे और देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया।

Petrol Pump Owner Shot At In Darbhanga| CCTV में कैद वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू की। बुधवार को एसडीपीओ राजीव कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Petrol Pump Owner Shot At In Darbhanga| शराब माफिया से विरोध की आशंका, अपराधियों की साजिश?

पीड़ित परिवार के सदस्य अजय कुमार यादव के अनुसार, उनके भाई लक्ष्मण यादव दिल्ली में इलाज के लिए परिवार संग गए हैं। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण लक्ष्मण यादव को निशाना बनाया गया हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में शराब माफिया अपने दबदबे के लिए लगातार गुंडागर्दी और गोलीबारी कर रहे हैं।

Petrol Pump Owner Shot At In Darbhanga| तीन दिन पहले भी हुई थी गोलीबारी, पुलिस पर उठे सवाल

इसी थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर तीन दिन पहले भी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर गोलीबारी की घटना हुई थी। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Mausam News: बिहार में गर्मी का कहर जारी, लेकिन जल्द मिलेगी राहत! इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे तापमान#BiharWeather,#MausamUpdate,#RainAlert

Darbhanga Crime News: दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अफसर बन ठगों ने बुजुर्ग को लूटा, जानिए पूरा मामला

दरभंगा में क्राइम ब्रांच का फर्जी अधिकारी बनकर ठगों ने एक बुजुर्ग से दिनदहाड़े सोने की चेन झपट ली। ओझौल गांव में हुई इस घटना से दहशत फैल गई है। पुलिस सीसीटीवी फ#DarbhangaCrime,#ChainSnatching,#BiharPolice

Patna Cyber Crime News: बुजुर्ग महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लूटे 2.66 करोड़! पढ़िए -‘सुप्रीम कोर्ट’- ‘आरबीआई’ का फर्जीवाड़ा, कैसे हुई ठगी का...

पटना की साइबर पुलिस ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 2.66 करोड़ रुपये ठगने वाले आरोपी शुभम राय को कोलकाता के हुगली से गिरफ्तार किया है। यह कार्र#PatnaCyberCrime,#DigitalArrest,#KolkataArrest

Patna LNMI News: मंत्री नीतीश मिश्रा ने संभाली LNMI की कमान! CM का आभार, बोले- युवाओं को उद्यमी बनाएंगे

मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना के ललित नारायण मिश्र संस्थान (LNMI) के कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया और संस्थान#PatnaLNMI,#NitishMishra,#BiharEducation