spot_img

Darbhanga के सिमरी में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या में पति दोषी करार

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रूवगामा निवासी जंगी राम की बेटी मंजू देवी की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने पति को दोषी करार देते हुए सजा की तारीख तय कर (Husband held guilty in murder of wife by cutting her with an ax in Simri, Darbhanga) दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति धर्मेंद्र राम ने अपनी पत्नी मंजू देवी की हत्या कुल्हाड़ी से 21 सितंबर 20 की मध्य रात्रि में गला काटकर कर दी थी। पत्नी का हत्यारा घटना समय से हीं जेल में है। इसको लेकर दरभंगा सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिय की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाने की घोषणा करते हुए पति धमेंद्र को दोषी करार दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

जानकारी के अनुसार, दरभंगा सिविल कोर्ट के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ग्यारह संजय प्रिय की अदालत ने  सिमरी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के धर्मेंद्र राम को पत्नी की हत्या के जुर्म में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने जुर्मी को सजा की अवधि निर्धारण के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 8 नवंबर 23 की तिथि निर्धारित की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे एपीपी चमकलाल पंडित ने बताया कि समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के ध्रूवगामा निवासी जंगी राम ने सिमरी थाना में प्राथमिकी सं. 202/20 संस्थित कराया।

इसका विचारण अदालत में सत्रवाद सं.22/21 में भादवि की धारा 302 में आरोप गठन पश्चात विचारण प्रारंभ किया गया। विचारण के दौरान गवाहों की गवाही से प्रमाणित हुआ कि धमेंद्र ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। अब आठ नवंबर को इसका फैसला सुनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar