spot_img

मुहर्रम पर Darbhanga में सुरक्षा के अभेद किले जैसी व्यवस्था –शांति समिति की बैठक में सुझाव-निदान के बीच जानिए क्या है DM-SSP का JOINT-ORDER

spot_img
- Advertisement -

मुहर्रम पर Darbhanga में सुरक्षा के अभेद किले जैसी व्यवस्था –शांति समिति की बैठक में जानिए क्या है DM-SSP का JOINT-ORDER| मुहर्रम से पहले दरभंगा में हाई अलर्ट! धारा 144 लागू, डीजे और अफवाहों पर पूरी तरह बैन|@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

शांति के साथ मुहर्रम मनाने की बड़ी तैयारी!

शांति के साथ मुहर्रम मनाने की बड़ी तैयारी! दरभंगा में CCTV, मेडिकल टीम, डीजे पर बैन|रात्रि गश्ती से लेकर सीसीटीवी तक… दरभंगा प्रशासन ने मुहर्रम के लिए उठाए कड़े कदम!DJ, अफवाहें और ट्रिपल लोडिंग बैन! दरभंगा में मुहर्रम को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में|@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -

– दरभंगा में मुहर्रम को लेकर 24×7 निगरानी

सोशल मीडिया पर नजर, बिना लाइसेंस जुलूस बैन – दरभंगा में मुहर्रम को लेकर 24×7 निगरानी|”एक भी अफवाह बर्दाश्त नहीं” – दरभंगा प्रशासन की बड़ी चेतावनी, हर गली पर पुलिस तैनात| मुहर्रम पर दरभंगा में सुरक्षा के अभेद किले जैसी व्यवस्था – अफवाह फैलाने पर होगी जेल!@दरभंगा,देशज टाइम्स।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में अवगुण मत देखिए? जाले में लाखों का नाला बनते ही टूटा! ये कैसी बर्बादी- सुधारना था, खुद समस्या बन गया?

मुख्य बिंदु एक नजर में: नगर निगम करेगा जनरेटर, जल और लाइट की व्यवस्था

मुहर्रम पर डीजे पर पूर्ण रोक, जुलूस लाइसेंसधारी ही निकलेगा। सीसीटीवी निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग 24 घंटे। सभी थानों को गश्त और नशा विरोधी अभियान चलाने का आदेश। नगर निगम करेगा जनरेटर, जल और लाइट की व्यवस्था। शांति समिति के सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका

मुहर्रम को लेकर दरभंगा में शांति समिति की बैठक, डीएम और एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

दरभंगा, देशज टाइम्स। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हर जरूरतमंद व्यक्ति को हर संभव सहायता का बड़ा ऐलान: अब मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा मानव अधिकार सुरक्षा संगठन!

सार्वजनिक व्यवस्था के लिए दिए गए अहम निर्देश

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर सुझाव और मांगें रखीं। इसमें, लटके हुए बिजली के तारों की मरम्मत, खुले नालों को ढंकने की व्यवस्था, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना, मेडिकल किट और मेडिकल टीम की तैनाती, बंद स्ट्रीट लाइट और हाई मस्त लाइट को चालू करना, संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना, मंदिरों के पास पुलिस बल की तैनाती, रात्रि गश्ती और मोटरसाइकिल पर ट्रिपल लोडिंग पर रोक शामिल हैं।

डीएम कौशल कुमार के निर्देश

मुहर्रम ग़म का पर्व है, इसे शांति और संयम से मनाएं। जुलूस तय रूट से ही निकलेगा, किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। बिजली विभाग को निर्देश – सभी खतरनाक तारों को ठीक करें। सिविल सर्जन को निर्देश – पर्याप्त मेडिकल किट और DMCH में डॉक्टर, ANM की तैनाती हो। 24 घंटे पुलिस और प्रशासनिक टीम अलर्ट मोड में रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी।डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, बिना लाइसेंस जुलूस की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा वालों ध्यान दें! 13 जुलाई को 4 घंटे बिजली गुल, बेला PSS से जुड़े ये इलाके रहेंगे प्रभावित

वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के दिशा-निर्देश

थानाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि किसी भी स्थान पर डीजे न बजे। गश्ती दल सक्रिय रहे और माइकिंग के ज़रिए जनता को सतर्क किया जाए। सभी जुलूस के साथ वीडियोग्राफर और जनरेटर अनिवार्य। अफवाह फैलाने वालों पर साइबर सेल सख्त कार्रवाई करेगा।नशा से जुड़े अपराधियों पर छापेमारी, थाना अध्यक्ष 24 घंटे सतर्क रहें।आपत्तिजनक गानों पर पूर्ण रोक, जुलूस संयमित हो।

नगर निगम और समिति के सुझाव

महापौर अंजुम आरा ने कहा – लाइट और पानी की व्यवस्था पूरी की जाएगी। नगर आयुक्त राकेश गुप्ताजनरेटर और CCTV की व्यवस्था, खुले नलों की मरम्मत शीघ्र होगी। अनुमंडल पदाधिकारी को समिति के सभी सदस्यों को आईडी कार्ड वितरण का निर्देश।

उपस्थित अधिकारी एवं गणमान्यजन

जिला परिषद अध्यक्ष – सीता देवी, उप महापौर – नाज़िया हसन, नगर पुलिस – अशोक चौधरी, जनसंपर्क उपनिदेशक – सत्येंद्र प्रसाद, एसडीओ सदर – विकास कुमार,मुहर्रम कमेटी – अध्यक्ष आतिफ नजर, सचिव रुस्तम कुरैशी, शांति समिति सदस्य – श्याम किशोर, रीता सिंह, नवीन खटीक, मो. असलम, रूमी खां, तमन्ना, दीदार हुसैन, अमर राम, नवीन सिन्हा आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident