spot_img

दरभंगा के हनुमाननगर में पीटीए संजीव ने कहा-हनुमाननगर का परफॉर्मेंस जिले में बेहतर है, इसे बनाए रखने की जिम्मेदारी अब नए साथियों पर

spot_img
- Advertisement -

हनुमाननगर, देशज टाइम्स। मंगलवार को हनुमाननगर प्रखंड मनरेगा कार्यालय में नए पंचायत रोजगार सेवकों का स्वागत व पुराने के विदाई समारोह आयोजित हुआ।

- Advertisement -

पंचायत तकनीकी सहायक संजीव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीओ प्रशांत मोहन ठाकुर ने कहा कि नौकरी में एक जगह से दूसरे जगह ट्रांसफर होना एक निर्धारित प्रक्रिया है। लेकिन जहां भी जाए अपने कार्य के प्रति ईमानदार व सजग बने रहें। कभी भी ऐसा कार्य नहीं करें कि बाद में परेशानियों का सामना करना पड़े।

- Advertisement -

उन्होंने अपने साथ काम किये पूर्व के रोजगार सेवकों के भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब कभी भी आपलोगों को हमसे कोई मदद लेने की जरुरत महसूस हो आप हमसे संपर्क कर सकते है। साथ ही उन्होंने नए आये पीआरएस को पूर्व के सहकर्मियों के साथ ताल मेल कर जल्द प्रभार लेन देन कर कार्य शुरू करने की बात कही।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में रिश्ते हुए तार-तार! चाचा ने 2 भतीजों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत से सनसनी

कनीय अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पुराने साथियों के साथ काम का एक सुखद अनुभव रहा है। नए साथियों के साथ भी काम हो इसके लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। वहीं पीआरएस राकेश कुमार ने पिछले करीब चार वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि कार्यालय में हमेशा अधिकारियों व सहकर्मियों का सहयोग सकारात्मक रहा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का 'पावर मार्च', DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों का भी हमेशा सभी कर्मी को सहयोग व प्यार मिला। इससे पूर्व अपने अध्यक्षीय संबोधन में पीटीए संजीव ने कहा कि मौजूदा समय में हनुमाननगर का परफॉर्मेंस जिले में बेहतर है। जिसे बनाये रखने की जिम्मेदारी अब नए साथियों की है। इसलिए सभी कर्मक अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तालमेल बिठाकर काम करें।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा श्यामा मंदिर में नौकरी का सुनहरा अवसर! आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

मौके पर लेखापाल राज किशोर पासवान, पीआरएस राजन, धर्मेंद्र सिंह, अशोक रजक, सुमित कुमार, ममता कुमारी, सरफराज अहमद, मो.अब्दुल कवि सत्तार, गणेश पासवान, शैलेश कुमार, संजय कुमार, प्रीति कुमारी, राज नंदनी, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा की लड़कियों के लिए सुनहरा मौका! इस बड़े संस्थान में B.Tech, MCA, BCA में एडमिशन, जानें आखिरी तारीख

Darbhanga Admission: दरभंगा में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने छात्राओं के लिए B.Tech, MCA और BCA पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू किया है। आवेदन की अंतिम तिथ#DarbhangaAdmission,#BiharEducation,#WomensEmpowerment

जेब होंगी ढ़ीली : पासपोर्ट बनवाने वालों को बड़ा झटका! लागू होंगे नए नियम, जानें कब से देने होंगे Passport बनबाने के ज्यादा पैसे?

Passport Fee Hike: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगी। अब सामान्य और तत्काल पासपोर्ट के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी।#PassportFee,#PassportRules,#MEAIndia

बिहार में जमीन खरीदना हुआ बहुत महंगा! रजिस्ट्री शुल्क दोगुना, आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन खरीदना अब महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने नए सर्किल रेट लागू किए हैं, जिससे शहरी इलाकों में रजिस्ट्री शुल्क दोगुना और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% ब#BiharLandRegistry,#CircleRateBihar,#BiharNews

बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी! जुलाई में आएगा BPSC शिक्षक भर्ती का अधियाचन, 5 साल में 1 लाख शिक्षकों की होगी...

Bihar Teacher Recruitment: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी घोषणा की है। ट्रांसफर प्रक्रिया खत्म होते ही जुलाई के मध्य तक BPSC को रिक्तियों का अधियाचन भे#BiharTeacherRecruitment,#BPSC,#MithileshTiwari