spot_img

दरभंगा के काफोगंज मोहल्ले में अमन-चैन पसंद लोगों पर भारी पड़ रहा इज्जत बचाना…उफना रहा रामनाथ और अमन की शैतानी, अब बांस-बल्ले से बोला हमला…

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। बांस-बल्ले से हमला कर चचेरे भाई का सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। समाज में रहने वाले ऐसे ही लोगों का मनोबल काफी बढ़ा रहता है, जिन्होंने पूर्व में कई अपराध किया हो और थाने में मामला रहने के बावजूद पुलिसिया कार्रवाई नदारद हो।

- Advertisement -

इस कारण असमाजिक तत्वों का उत्पात बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के काफोगंज मुहल्ले से सामने आ रहा है। काफोगंज मुहल्ले में रहने वाले रामनाथ साह ओर इनके पुत्र अमन साह की उत्पात से लोग परेशान रहते हैं।

- Advertisement -

अमन साह व इसके परिवार के दुर्व्यवहार से लोग खासे नाराज रहते हैं, पर लोग अपना इज्जत बचाने और पुलिसिया दांव पेंच से भागते हैं, जिसका फायदा अमन और उसके परिवार उठाते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पुलिस का छापा! पूजा घर में छिपा रखी थी 36 लीटर शराब, कारोबारी गिरफ्तार; अब और नाम खुलेंगे

लड़कियों के साथ छेड़खानी और महिलाओं के साथ मारपीट की घटना अक्सर होती रहती है। इसी क्रम में गुरुवार की शाम रामनाथ साह के पुत्र अमन साह ने गाली-गलौज करते हुए अपने ही चाचा राजा साह ओर चचेरे भाई पर बांस बल्ले से हमला कर दिया।

चाचा राजा साह तो बाल-बाल बच गये लेकिन इस हमले में चचेरा भाई राजन कुमार का सिर फट गया। और वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News फर्नीचर दुकान में शराब का जखीरा! पुलिस ने छापा मार 111 लीटर विदेशी शराब पकड़ी, मालिक अरेस्ट

जानकारी के अनुसार, अमन साह ओर उसके पिता रामनाथ साह सहित परिवार पर पूर्व से कई गंभीर मामले थानाओं में दर्ज है।

कुछ महीनों पूर्व भी बाहर से अपराधियों को बुलवाकर अमन साह की ओर से अपने ही रिश्तेदार की लड़की के साथ बुरी नीयत से दुर्व्यवहार व मारपीट कर जख्मी कर देने का मामले सामने आया था।

यह भी पढ़ें:  बिहार की सियासत में भूचाल! केके पाठक से टकराव- राजनीति में एंट्री | शिक्षामित्र से MLC बने बंशीधर ब्रजवासी के किस फैसले ने बढ़ाई हलचल?

इसके बाद त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्कालीन पुलिस निरीक्षक सह विवि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन समुचित कार्रवाई नहीं होने से उसका मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सेना का कैप्टन बनकर हत्यारोपियों को छुड़ाने आया था ठग! बार-बार जगह बदलने पर हुआ शक, ऐसे खुला राज

Army impersonator: पीलीभीत जेल में बंद हत्यारोपियों को छुड़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी करने वाले फर्जी आर्मी कैप्टन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पटना सदाकत आश्रम पहुंची दिल्ली पुलिस, AI वीडियो मामले में बिहार कांग्रेस को नोटिस

Delhi Police Bihar Congress: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पटना के सदाकत आश्रम पहुंचकर छानबीन की। एआई वीडियो मामले में बिहार कांग्रेस से जुड़े अमित कुमार मंडल को नोटिस जारी किया गया है।

अचानक हाईवे पर उड़कर गिरने लगीं 100 से ज्यादा टीन की चादरें, टला बड़ा हादसा

Kanpur Etawah Highway: कानपुर-इटावा हाईवे पर दयालपुर ओवरब्रिज के पास ट्राले से 100 से अधिक टीन की चादरें सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और यातायात बहाल हुआ।

Dr Rahul Raj MLC: सारण के नवनिर्वाचित एमएलसी राहुल राज के आवास पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, दी बधाई

Dr Rahul Raj MLC: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नवनिर्वाचित MLC डॉ. राहुल राज से रिविलगंज प्रखंड भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर बधाई दी।