Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में मां के सामने से डेढ़ साल का बच्चा अगवा! ग्रामीणों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर छुड़ाया
Kusheshwar Asthan News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में बीते मंगलवार को एक ई-रिक्शा चालक ने मायके जा रही महिला के डेढ़ वर्षीय बेटे को अगवा करने का दुस्साहस किया। लेकिन, ग्रामीणों की दिलेरी और तेज कार्रवाई ने मासूम को बचा लिया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में मां के सामने से डेढ़ साल का बच्चा अगवा! ग्रामीणों ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर छुड़ाया। तिलकेश्वर की ओर से कुशेश्वरस्थान की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार सदा की नजर मासूम सिद्धार्थ पर पड़ी।पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार सदा को अपने कब्जे में लिया।
नदी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने जानकारी दी कि पीड़ित महिला प्रीति कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
Kusheshwar Asthan News: बिहार के दरभंगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों की तत्परता और बहादुरी ने एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को अगवा होने से बचा लिया।
कुशेश्वरस्थान–फुलतोड़ा मार्ग पर नदी थाना क्षेत्र के उसरी गांव में एक ई-रिक्शा चालक ने मां के सामने से बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसका पीछा कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
- Advertisement -
आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
पीड़ित महिला प्रीति कुमारी पूर्वी प्रखंड के तेगच्छा टोले फुलझड़ी की निवासी हैं और अपने पति रोबिन राय के साथ रहती हैं। बीते मंगलवार को वह अपनी मां और डेढ़ वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के साथ अपने मायके पूर्वी प्रखंड के हरिनाही गांव जा रही थीं। इसी दौरान वे उसरी पंचायत भवन के समीप सड़क किनारे बैठी थीं। तभी तिलकेश्वर की ओर से कुशेश्वरस्थान की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार सदा की नजर मासूम सिद्धार्थ पर पड़ी।
जानकारी है कि अलौली थाना क्षेत्र के हथवन गांव निवासी राजेश कुमार सदा ने बच्चे को उठाकर अपने ई-रिक्शा में बैठा लिया और तेजी से वहां से भागने लगा।
ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर पकड़ा आरोपी
बच्चे को लेकर ई-रिक्शा चालक को भागते देख सिद्धार्थ की नानी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए कुछ मोटरसाइकिलों से ई-रिक्शा का पीछा करना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत और पीछा करने के बाद उसरी पुल स्थित गोदाम के पास ई-रिक्शा को रोक लिया गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया और उसके कब्जे से मासूम सिद्धार्थ को सकुशल मुक्त कराया। बच्चे की बरामदगी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी चालक को गांव ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के चंगुल से आरोपी ई-रिक्शा चालक राजेश कुमार सदा को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में नदी थाना अध्यक्ष सुशील कुमार ने जानकारी दी कि पीड़ित महिला प्रीति कुमारी के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी राजेश कुमार सदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टल गया और मासूम बच्चा अपने परिवार को वापस मिल सका।
Darbhanga Fire: दरभंगा के मुक्ति मोहल्ले में पटाखों की चिंगारी से खाली प्लॉट में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि खजूर का पेड़ जलकर राख हो गया और पूरे इलाके में दहशत#DarbhangaFire,#BiharNews,#FireSafety
Bihar Lawyers Stipend: बिहार में नए वकीलों के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के तहत 160 युवा अधिवक्ताओं को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की ग#BiharLawyers,#SamratChoudhary,#StipendScheme
India Iran Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आवाजाही पर लगी पाबंदियों से छूट दे दी है। इस फैसले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और व्यापारिक राहें आसान होंगी।#IndiaIran,#StraitOfHormuz,#EnergySecurity
Darbhanga News: दरभंगा में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 24 वर्षीय राजीव कुमार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. आक्रोशित लोगों ने 4 घंटे तक सड़क जाम र#DarbhangaNews,#BiharRoadAccident,#RoadSafety