spot_img

Darbhanga के अलीनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रैक्टर में दबकर महेंद्र चौपाल की मौत

spot_img
- Advertisement -

अलीनगर, देशज टाइम्स। दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल के अलीनगर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव सीमा पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर  सहित ट्राली पलट गया। इस दौरान ट्राली में दबकर इमामगंज गांव के करीब सैंतालीस वर्षीय जगदीश चौपाल के पुत्र महेंद्र चौपाल की मौत ऑन द स्पॉट ही हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विशंभर यादव और पैक्स अध्यक्ष मिलन कुमार सुधाकर ने बताया कि सहजौली चौर के पास यह हादसा हुआ है। कयास लगाई जा रही है कि बारिश होने की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। और, वहीं पलट गया। इससे दबकर महेंद्र चौपाल की मौत हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मुहर्रम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस, डीएम-एसएसपी ने खुद संभाली कमान!

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ गांव के लोग वहां जुट गए। प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार यादव, सरपंच लाल, छात्र जाप नेता आसिफ आदिल समेत ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर ट्रैक्टर में दबे शव को बाहर निकाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  DMCH में Emergency, NICU के ड्यूटी से गायब मिले डॉक्टर साहेब...हुई बड़ी कार्रवाई, जानिए ' 'सरप्राइज चेक ' का क्या रहा इंपैक्ट

बाद में शव को घर लाया गया जहां पत्नी शीला देवी और वृद्ध पिता जगदीश चौपाल समेत महेश की माता किसनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था। प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री विजय मुखिया, मुखिया विजय कुमार यादव,उप मुखिया विजय यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा के एक ही गांव में डबल ट्रेजेडी, 23 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध मौत

वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बड़े पुत्र अनिल चौपाल, मझले पुत्र सुनील चौपाल और छोटे पुत्र 16 वर्षीय सुशील चौपाल से बातचीत के बाद इस मामले में किसी प्रकार का कोई केस संबंधित थाने में दर्ज नहीं करने का फैसला किया गया है।

परिवार में बूढ़े मां बाप और पुत्र हैं। वहीं महेंद्र के भाइयों ने मिलकर ग्रामीणों के बीच पंचनामा बना कर स्थानीय थाना को दे दिया। वहीं, बाद में अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों पुत्रों में से दो की ही अभी तक शादी हुई है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही घर पहुंचकर लोगों ने बड़ी संख्या में पत्नी और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: सोना-चांदी खरीदने का शानदार मौका! रिकॉर्ड गिरावट के बाद जानें आज के ताजा भाव

Patna Gold Silver Price: राजधानी पटना में सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना 5,097 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,432 रुपये प्रति किलोग्राम#PatnaGoldSilver,#GoldPriceBihar,#SilverRateToday

बड़ी खबर! जुलाई में 7 महा कल्याणक पर्व, जैन समाज मनाएगा ऐतिहासिक उत्सव, जानें पूरी लिस्ट

Jain Kalyanak Parv: जुलाई 2026 में जैन समाज 7 प्रमुख कल्याणक पर्व मनाएगा। भगवान आदिनाथ, महावीर स्वामी सहित कई तीर्थंकरों के उत्सवों पर देशभर के जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक कार्यक#JainKalyanakParv,#JainTemples,#BiharJainNews

मोबाइल चोरी का इल्जाम, फिर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला! हाजीपुर की खौफनाक वारदात

Hajipur Mob Lynching: हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मुहर्रम जुलूस देखने गए संतोष का शव शनिवार सुबह मिला। परिवार पर दुखों का#HajipurCrime,#BiharMobLynching,#VaishaliNews

Bihar Politics: नीतीश कुमार से मिले RCP सिंह, क्या JDU में होगी धमाकेदार वापसी? बिहार की सियासत में भूचाल! |पढ़िए – ‘दुश्मन’ और...

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की, जिसके बाद बिहार की राजनीति में उनकी जदयू में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई है#BiharPolitics,#RCPSingh,#NitishKumar