spot_img

Darbhanga के हसन चौक पर आग का विकराल रूप — 4 गैस सिलेंडर फटने से गूंजा इलाका, आधा दर्जन घर राख, 20 लाख से अधिक का नुकसान!

spot_img
- Advertisement -

प्रभास रंजन, दरभंगा। नगर थाना क्षेत्र के हसन चौक स्थित राज हाई स्कूल के सामने शनिवार की सुबह एक भीषण आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए।

- Advertisement -

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग सामान और गैस सिलेंडर तक नहीं निकाल पाए, जिससे चार सिलेंडर के धमाके हुए और 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

- Advertisement -

शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ली विकराल रूप

सुबह 8:30 बजे के आसपास सुनील राम के घर में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। देखते ही देखते आग ने पास के पवन राम, दिलीप राम, पप्पू साह, संतोष यादव और मुन्नी देवी के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भयानक थी कि आधे घंटे में पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा की ये सड़क बनी मौत का रास्ता! फिसलकर गिर रहे जाले के लोग, कब जागेगा बे-दम सिस्टम?

चार गैस सिलेंडर के ब्लास्ट से दहशत

तेज़ लपटों के बीच चार गैस सिलेंडर फटने से दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया

धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे, जबकि कुछ ने बाल्टी और पाइप से आग बुझाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में हर जरूरतमंद व्यक्ति को हर संभव सहायता का बड़ा ऐलान: अब मानवाधिकारों की रक्षा के लिए गांव-गांव पहुंचेगा मानव अधिकार सुरक्षा संगठन!

6 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था

नगर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार और कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय: छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले! 13 को मिली छात्रवृत्ति, करियर संवारने आए पूर्व छात्र

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

पीड़िता मुन्नी देवी और अन्य प्रभावित परिवारों ने आरोप लगाया कि

“अब तक जिला प्रशासन का कोई भी पदाधिकारी हालचाल पूछने नहीं आया। हमारे पास न घर बचा है, न कपड़ा, न अनाज।”

संतोष यादव ने बताया कि उनके घर में रखा पलंग, कपड़े, अनाज, रुपए, बर्तन, सबकुछ जलकर राख हो गया।

“यहां तक कि एक गिलास तक नहीं बचा जिससे पानी पी सकें।”

खुले आसमान के नीचे जिंदगी

घटना के बाद से लगातार बारिश हो रही है और सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं
स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तुरंत राहत सहायता की मांग की है ताकि प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय और आर्थिक मदद मिल सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में आ रहा है ‘तूफान’! IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में रहें सावधान

Bihar Weather: बिहार में मानसून सक्रिय है, IMD ने सोमवार, 13 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज हवाओं की आशंका है, खासकर सीमांचल और कोसी क्#BiharWeather,#OrangeAlert,#Monsoon

मॉनसून में नहीं डूबेगा पटना जंक्शन! नगर निगम का मास्टरप्लान, ऐसे मिलेगी जलजमाव से मुक्ति

Patna Waterlogging: मॉनसून में पटना जंक्शन के आसपास जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम एक्शन में है। नगर आयुक्त ने न्यू मार्केट, मंदिरी संप हाउस, हथुआ और खेतन मार्केट#PatnaWaterlogging,#PatnaNews,#PMC

अररिया में बड़ा खुलासा: 77 हजार की लूट करने वाले 3 बदमाश दबोचे गए, जानें कैसे हुआ पर्दाफाश! क्या-क्या हुआ बरामद

Araria Lootcase: अररिया में 6 जुलाई को हुए 77 हजार रुपये के लूटकांड का पुलिस ने 6 दिन में खुलासा कर दिया है। रानीगंज पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है और लूटी गई रा#ArariaNews,#BiharCrime,#RaniganjPolice

मोतिहारी में तेज रफ्तार बनी काल- बड़ा हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, 3 युवाओं की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के मोतिहारी में अरेराज-पशुपतिनाथ मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर#BiharRoadAccident,#MotihariNews,#TragicAccident