spot_img

Darbhanga News| Begusarai में मिला 4 दिन से लापता Madhubani का छात्र, Darbhanga में गया था स्कूल, हो गया गायब

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Begusarai में मिला 4 दिन से लापता Madhubani का छात्र, Darbhanga में गया था स्कूल, हो गया गायबदरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर स्थित एक निजी स्कूल से घर जाने के दौरान लापता छात्र मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाने के (Missing Madhubani student found in Begusarai, had gone to school in Darbhanga, went missing) विक्रम राही निवासी उमाशंकर यादव का पुत्र ग्यारह साल के अंकु कुमार का पता चल गया है। अंकु की सकुशल बरामदगी करीब चार दिनों बाद हो गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| बुधवार को बेगूसराय से अंकु को बरामद करते हुए

बुधवार को बेगूसराय से अंकु को बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां, स्कूल जाने के बाद वहां की व्यवस्था से खिन्न होकर वह ट्रेन पर जाकर बैठ गया था। बाद में वह बेगूसराय उतर गया। जहां, एक स्वजन ने उसकी देखभाल की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसकी सकुशल बरामदी हो सकी। परिजनों में खुशी की लहर है। वहीं, पुलिस को भी बड़ी सफलता हाथ लगी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा के मुखिया-सचिव पर गिरी गाज! निजी जमीन पर बनवाया सरकारी शौचालय, अब लौटाने होंगे ₹3 लाख |पांच दिन का अल्टीमेटम- राशि लौटाओ या कार्रवाई झेलो

Darbhanga News| लक्ष्मी सागर मोहल्ले में अवस्थित एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मी सागर मोहल्ले में अवस्थित एक निजी स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने के दौरान निकले छात्र अंकु का कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था। इसको लेकर थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। जहां,29 जून की सुबह पांचवी कक्षा का छात्र 11 वर्षीय अंकू कुमार रोज की तरह स्कूल ड्रेस पहन कर स्कूल गया लेकिन वहां से लापता हो गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Big Crime|जाले में खूनी खेल: पिता को गोली मारी, बेटे का सिर फोड़ा, फिर भड़की भीड़, SDPO की गाड़ी पर फेंके पत्थर!

Darbhanga News| प्रभारी सदर एसडीपीओ अवधेश कुमार ने कहा

जानकारी के अनुसार, प्रभारी सदर एसडीपीओ अवधेश कुमार ने कहा कि पांचवी के छात्र अंकु कुमार को बेगूसराय के मटिहानी थाने क्षेत्र के रचियाही सितारामपुर गांव से बरामद कर लिया गया है। वह स्कूल से घर जाने के दौरान नाराजगी में दरभंगा जंक्शन से किसी ट्रेन पर बैठ गया। इससे वह बेगूसराय पंहुच गया।

Darbhanga News| एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर विवि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम ने

बाद में एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी के निर्देश पर विवि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर अनुसंधान किया गया। इस दौरान छात्र की तस्वीर सभी पुलिस थाने,आरपीएफ,जीआरपी को भी भेजी गई। छात्र के पास मोबाइल नहीं था। उसे अपने घर का पता भी मालूम नहीं था। उसके गले में स्कूल का आई कार्ड और स्कूल बैग था। जिसे बेगूसराय के एक व्यक्ति ने अपने पास रखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद टीम ने अंकू को बुधवार को सकुशल बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime| खौफनाक अंत! पति-पत्नी के झगड़े में युवक ने खाया जहर, हुई दर्दनाक मौत

Darbhanga News|जेपी चौक पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है

29 जून की सुबह पांचवीं कक्षा का छात्र अंकु कुमार हर रोज की भांति स्कूल ड्रेस पहनकर गया लेकिन वह सफेद जूता के बदले काला जूता पहन कर चला गया था। जिस कारण स्कूल के गार्ड ने उसे वापस घर जाने को कहा, लेकिन चार दिन तक वह घर नहीं लौटा।
स्वजन ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर विश्वविद्यालय थाना में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल वापसी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अंकु कुमार अपने बड़े भाई के साथ लक्ष्मीसागर मुहल्ला के जेपी चौक पर किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में बड़े रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी का छापा! किचन सील, 40 KG से ज्यादा खराब खाना फेंका, कहीं आप भी तो नहीं खाते...

Bihar Food Safety: पटना में स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई ने तीन बड़े प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। सेवनटीन डिग्रीज रेस्टोरेंट का किचन दो दिन के लिए सील कर दिया गया, जबकि ह#BiharFoodSafety,#PatnaRaids,#FoodSafety

Darbhanga News कुशेश्वरस्थान में गूंजे जयकारे: 51 कलशों की शोभायात्रा से भक्ति में डूबा भरडीहा!

Bihar Asthyam: कुशेश्वरस्थान के भरडीहा गांव में अष्टयाम महायज्ञ से पहले 51 कलशों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 'जय श्रीराम' और 'बाबा कुशेश्वरनाथ' के जयकारों से पूरा इलाका भक्त#BiharAsthyam,#KusheshwarsthanNews,#BhardihaVillage

बड़ी खबर! पटना में बनेंगी 100 मंजिल तक की इमारतें, बिहार में 12 नई टाउनशिप का ऐलान

Bihar Urban Development: बिहार में शहरी विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। पटना में अब 100 मंजिल तक की इमारतें बन सकेंगी, वहीं राज्य में 12 नई सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी।#BiharUrbanDevelopment,#PatnaMetro,#BiharNews

दरभंगा की खाकी पर दाग! दरोगा -शादी का झांसा, गर्भपात, 30 लाख मांगे, ब्लैकमेलिंग -फरार | अब – नीतीश कुमार सस्पेंड

Bihar Police Case: दरभंगा में प्रशिक्षु दरोगा नीतीश कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, गर्भपात और 30 लाख मांगने का आरोप लगा है। महिला थाना में FIR दर्ज होते ही आरोपी दरोगा फरार#BiharPolice,#DarbhangaCrime,#PoliceMisconduct