spot_img

दरभंगा के बेनीपुर में जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड का धड़ल्ले से दुरुपयोग…महिला जनप्रतिनिधि बोली-मुझे तो नहीं पता है वही (पति) बताएंगे

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। त्रिस्तरीय पंचायत समिति के नवनिर्वाचित एवं निवर्तमान जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड का दुरुपयोग धड़ल्ले से जारी है। हालात यह है कि  बेनीपुर में जनप्रतिनिधियों के लेटर पैड का धड़ल्ले से दुरुपयोग ही नहीं हो रहा, मौजूदा और पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों को मालूम तक नहीं आखिर उनके लेटर पैड पर किस बात की डिमांड प्रशासन से की गई। क्या मामला था, क्या लिखा गया। हालात यह हैं इस त्रिस्तरीय पंचायत समिति सदस्यों का एक बानगी देखिए… महिला जनप्रतिनिधि बोली-मुझे तो नहीं पता है वही (पति) बताएंगे। पढ़िए सतीश चंद्र झा की रिपोर्ट

- Advertisement -

 

- Advertisement -

प्रखंड, अनुमंडल से लेकर जिला तक के शायद ही कोई ऐसे पदाधिकारी होंगे जिनके टेबल पर ऐसे जनप्रतिनिधियों के 2-4 लेटर पैड पर जांच, शिकायत एवं मांग से संबंधित ज्ञापन न मौजूद हो।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

जानकारी के अनुसार, वर्तमान सरकार के कार्यकाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आधी आबादी यानी महिलाओं को आरक्षण दिया गया। इसके तहत निवर्तमान एवं वर्तमान पंचायत प्रतिनिधियों में आधी आबादी महिला मौजूद है लेकिन वह नाम के लिए ही है। न तो किसी बैठक में उनकी भूमिका या मौजूदगी अनुकूल दिखाई देती है और ना ही विकास या कल्याणकारी योजनाओं की समाधान के लिए कोई तत्परता ही दिखाई पड़ती है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

अधिकांश स्थानों पर महिला जनप्रतिनिधियों के एवज में उनके पति एवं पुत्र सहित अन्य परिजन का ही बोल वाला देखने को मिल रही है। इसी क्रम में उच्च पदाधिकारियों के यहां विकास एवं कल्याण की योजनाओं के साथ-साथ शिकायत जांच एवं मांग से संबंधित लेटर पैड देखने को मिला।

और उस पर अंकित दूरभाष संख्या से जब इसकी जानकारी लेने की प्रयास की गई तो अधिकांश दूरभाष संख्या पर महिला जनप्रतिनिधियों के परिजन ही फोन उठाएं और व्याप्त समस्याओं की व्याख्यान करते हुए इसे बिहार के नंबर वन देशज टाइम्स में भी प्रमुखता से स्थान देने की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल दहला देने वाला मंजर: फटा फ्लाइट का टायर, फिर कैसे बची 150 यात्रियों की जान?

वहीं, कई जनप्रतिनिधि फोन उठाने पर बोली कि मुझे तो नहीं पता है वही (पति) बताएंगे की क्या मांग किनसे किए हैं।कुल मिलाकर सरकार की ओर से दिए गए आरक्षण का वास्तविक उद्देश्य धरातल पर विफल साबित होती दिख रही है।

क्योंकि सामान्य कार्यक्रम से लेकर बहुउद्देशीय कार्यक्रम तक में भी महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य ही रहती है या तो उनके परिजन उस बैठक में भाग लेते हैं या फिर वस्तु स्थिति की जानकारी रखकर पत्राचार के माध्यम से ही महिला प्रतिनिधियों के दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: विजय चौधरी का बड़ा ऐलान, बाढ़-सूखे से निपटने का मास्टरप्लान तैयार!

Bihar Government: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बाढ़ और सूखे से निपटने की नई रणनीति, केंद्रीय सह#BiharGovernment,#VijayChaudhary,#FloodManagement

दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में धान रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी बिजली गुल होने से सिंचाई का काम प्रभावित हो#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#ElectricityCrisis

बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..’नवतुरिया आगा आबू’ !

Bihar Nagarjun Jayanti: बिहार सरकार ने जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया है। उनके पैतृक गांव तरौनी में भव्य आयोजन हुआ, जहां बेनीपुर विधायक प्रोफेसर विनय चौधर#BiharNagarjunJayanti,#DarbhangaNews,#VinayChoudhary

बिहार सरकार पर आनंद मोहन का बड़ा हमला: क्या नीतीश से रिश्ते के बावजूद बढ़ेंगी राजनीतिक चुनौतियां?

Bihar Politics: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नालंदा में बिहार की राजनीति और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से पारिवारिक संबंध बताते हुए भी सत्ता परिवर्तन, विभाग#BiharPolitics,#AnandMohan,#NitishKumar