spot_img

Darbhanga के बेनीपुर SDPO Kumar Sumit ने कहा, बीत गए साल, कब तक दबाकर बैठे रहेंगे मामले, फौरन कीजिए यह काम

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी डॉक्टर कुमार सुमित ने (Monthly crime seminar organized in Benipur) दिसंबर माह में प्रतिवेदित कूल मामलों का समीक्षा की। इसमें 23 एसआर एवं 5 नन एस आर मामले निष्पादन शामिल थे।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने थानावार कांडों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिसमें दिसम्बर माह में बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या एवं दहेज हत्या से संबंधित 4 मामले प्रतिवेदित हुए जिन्हें निष्पादित किया गया।

- Advertisement -

उन्होंने खासकर पुराने मामले का जल्द निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि अब वर्ष भी बदल चुके हैं और कब तक मामले को दबाए रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने थाना अध्यक्ष को निदेशित करते हुए कहा कि अधीनस्थ अनुसंधानको पर लगातार पुराने कांडों का निष्पादन के लिए दबाव बनाए रखें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

साथ ही उन्होंने कहा कि अक्सर ठंड एवं कुहासे के मौसम में अपराधिक घटनाओं जैसे चोरी लूट एवं गृहभेदन जैसी घटनाओं में वृद्धि होती है। जिस पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्ती को तेज करें और गस्ती में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध प्रतिवेदन जमा करें।

डीएसपी श्री कुमार ने अवैध शराब विक्रेता एवं पियक्कड़ो पर कड़ी निगाह रखते हुए ग्रामीण स्तर पर खुफिया तंत्र को मजबूत करने का निर्देश दिया जिससे कि छोटे-छोटे अपराधों पर पूर्णता लगाम लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

इस दौरान बहेड़ा सर्किल निरीक्षक बसंत कुमार झा, थाना अध्यक्ष बीके ब्रजेश,अलीनगर थाना अध्यक्ष कुमारी मौसम, मनिगाछी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी, बहेरी थाना अध्यक्ष सुमन कुमार, नेहरा ओपी राजकिशोर, बाजितपुर ओ पी अध्यक्ष मनीष कुमार, सकतपुर थाना अध्यक्ष अमरनाथ प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar