spot_img

Darbhanga के बिरौल में जख्मी बेटे को अस्पताल में देखने पहुंची मां की सदमे से मौत

spot_img
- Advertisement -

बिरौल,देशज टाइम्स। स्थानीय फकरीना गांव में बड़ा हादसा हुआ है जहां जख्मी बेटे को देखने पहुंची मां की सदमे में मौत हो गई है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लोगों को नामजद करते हुए तहकीकात तेज कर दी है। मामला, थाना क्षेत्र के फ़क़ीरना गांव की है जहां महिला पचू सदा के 62 वर्षीय मीना देवी की सदमे में (Mother dies of shock in Biraul) मौत हो गई है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम गांव में एक श्राद्ध भोज खाकर लोगों के बीच जमकर बवाल हो गया। वारदात उस दौरान हुआ जब सभी लोग घर आ रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार की देर शाम यह खूनी झड़प पूर्व से चली आ रही आपसी रंजिश की देन बताई जा रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जख्मी 30 वर्षीय दिनेश सदा एवं सुनील पासवान के बीच लगभग एक वर्ष पूर्व दोनो के बीच मारपीट हुई थी। इसमें दोनो पक्षो की ओर से थाना में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसी दिन से दोनों की बीच आपसी रंजिश चला आ रहा था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,एक पक्ष की ओर से चाकू से बुरी तरह दिनेश सदा को जख्मी कर दिया गया। सीएचसी में इलाजरत पुत्र दिनेश को देखने उसकी मांग मीना देवी अस्पताल पहुंचीं थी जहां सदमे से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में जख्मी युवक दिनेश सदा की बहन नीलम देवी के फर्द ब्यान पर पुलिस ने थाना में छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर, त्वरित करवाई करते हुए नामजद चार आरोपित लालटुन पासवान,उसके पत्नी हलचल देवी, तपेश्वर पासवान एवं आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले आयी।

बताया जाता है कि सभी लोग बुधवार की देर शाम गांव में एक श्राद्ध भोज खाकर सभी लोग घर आ रहे थे।इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। और मामला आगे बढ़ गया. इस क्रम में सुनील पासवान एवं राजा पासवान अन्य सहयोगी ने दिनेश सदा पर चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

इसमे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों की सहयोग से जख्मी हुए दिनेश को इलाज सीएचसी में भरती कराया गया। जहां चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर होते देख प्राथमिक उपचार कर डीएमसीएच रेफर कर दिया।

इधर पुत्र की जख्मी होने सुनकर अस्पताल आई मां अपने पुत्र को लहूलुहान देख कर बर्दाश्त नहीं कर पायी। और सदमे में उसकी मौत अस्पताल में ही हो गयी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जख्मी दिनेश सदा के बहन के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है.जहा छह नामजद आरोपी में चार को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई किये जाने की बात कही।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar