spot_img

दरभंगा का अनिसुर रहमान जिसे एडीएम ने पटना में लाठी से पीटा…चिराग पासवान बोले-ऐसे पदाधिकारी तुरंत हों बर्खास्त, राष्ट्रद्रोह और हत्या की साजिश में हो गिरफ्तारी

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि पटना के एडीएम केके सिंह को बर्खास्त करते हुए इनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह एवं हत्या की साजिश का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

वह बुधवार को टीईटी उत्तीर्ण छात्रों के पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान एडीएम के लाठी से जख्मी हुए अनिसुर रहमान के घर बहेरा पहुंचकर खोज खबर लेने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह केवल बेरोजगार युवाओं की पिटाई का मामला ही नहीं हैं। राष्ट्रीय ध्वज जिसे दिखाकर हमारे युवा यूक्रेन युद्ध से आराम से अपने देश के सरजमी पर पहुंच गए उस राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। इसलिए, ऐसे पदाधिकारी को भी 1 दिन भी सरकारी सेवा में रहना उचित नहीं है।दरभंगा का अनिसुर रहमान जिसे एडीएम ने पटना में लाठी से पीटा...चिराग पासवान बोले-ऐसे पदाधिकारी तुरंत हों बर्खास्त, राष्ट्रद्रोह और हत्या की साजिश में हो गिरफ्तारीयह सरकार” प्रत्यक्षम किम् प्रमाणम” के कहावत को भी झूठला रही है। टीईटी उत्तीर्ण छात्रों के आंदोलन को जिस बर्बरता के साथ दमनकारी नीति अपनाई गई और लाठी से बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जिसे सारी दुनिया देख रही है उस पर जांच की बात कर रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

यह कहां का न्याय है यह मात्र लीपापोती का एक साजिश है। यह सरकार बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी के बदले लाठी और गोली के बल पर दमन करना चाह रही है जिसके लिए लोजपा सड़क से सदन तक लड़ने को तैयार है । और इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम होगी।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

इस दौरान उन्होंने एडीएम की बर्खास्तगी के साथ-साथ सरकार को अपने वायदे के अनुसार अविलंब इन युवाओं कोदरभंगा का अनिसुर रहमान जिसे एडीएम ने पटना में लाठी से पीटा...चिराग पासवान बोले-ऐसे पदाधिकारी तुरंत हों बर्खास्त, राष्ट्रद्रोह और हत्या की साजिश में हो गिरफ्तारी सरकारी नौकरी दे। इस दौरान सांसद श्री पासवान ने टीईटी उत्तीर्ण छात्रों के रैली में एडीएम द्वारा बेरहमी से पीटे गए छात्र युवा अनिसुर रहमान की खोज खबर ली। वहीं, समुचित इलाज के लिए पार्टी कोष से 51000 की आर्थिक मदद की पेशकश की लेकिन अनिसुर रहमान के परिजनों ने मदद लेने से इंकार करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

इस अवसर पर लोजपा के पूर्व सांसद अरुण कुमार, राष्ट्रीय महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी ,बिहार प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. संजय पासवान, प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष देवेंद्र झा, प्रदीप ठाकुर, कुशेश्वरस्थान की पूनम देवी, प्रखंड अध्यक्ष शमशुल होदा, रामसोगारथ पासवान, अमोल पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic