spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में अब महिला पर्यवेक्षिका करेंगी हर दिन 5 आंगनबाड़ी केंद्रों का मुआयना, योगदान नहीं करने से अटका कार्य

spot_img
- Advertisement -

सतीश झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। प्रखंड क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों का सुचारू संचालन एवं कार्यालय कर्मियों का स्थानांतरण से उत्पन्न कठिनाई को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय बेनीपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीपीओ अंजू कुमारी ने सभी महिला पर्यवेक्षिका को ससमय कार्यालय में उपस्थित होने और आंगनवाड़ी केंद्रों का समुचित निरीक्षण किए जाने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

इस दौरान उन्होंने सभी पर्यवेक्षिका को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक महिला पर्यवे क्षिका प्रतिदिन कम से कम पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। इससे, आंगनवाड़ी केंद्र स-समय खुल सके। वहीं, पोषक क्षेत्र के लाभार्थियों को समुचित लाभ प्राप्त हो सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

महिला पर्यवेक्षिका को विशेष हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के साफ सफाई एवं पोषाहार वितरण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए केंद्र निरीक्षण के बाद अविलंब प्रतिवेदन जमा करना सुनिश्चित करें, जिससे सभी आंगनवाड़ी केंद्रों का वस्तु स्थित अद्यतन रह सके।

दूसरी ओर, बाल विकास परियोजना कार्यालय बेनीपुर के प्रधान सहायक के पद पर बृजेश झा एवं डाटा ऑपरेटर ने अब तक योगदान नहीं दिया है। इनके पदस्थापना का एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। ऐसे में, योगदान नहीं देने से कार्यालय कार्यों में बाधा हो रही है। बैठक में इसपर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, इसके लिए उच्चाधिकारी को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका रूपम सिंह, अख्तरी बेगम, नीलम कुमारी, विभा कुमारी, रितु कुमारी, रीना कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment

दरभंगा में शराबबंदी को बड़ी कामयाबी! SHO संदीप पाल की टीम ने दबोचा 1800 लीटर से ज्यादा शराब का फरार तस्कर

Darbhanga News: दरभंगा पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित ब्रजेश राय को गिरफ्तार कर लिया है। जाले थाना पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब क#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#BrajeshRaiArrest

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign