spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में जनवितरण विक्रेताओं करेंगे शत-प्रतिशत खाद्यान्न आपूर्ति

spot_img
- Advertisement -

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर, देशज टाइम्स। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आपूर्ति विभाग की ओर से जन वितरण के विक्रेताओं की ओर से शत प्रतिशत खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

- Advertisement -

बैठक के दौरान सर्वप्रथम बेनीपुर आपूर्ति पदाधिकारी रूपेश कुमार झा से अक्टूबर माह में खाद्यान्न वितरण के संबंध में जानकारी ली गई। इसमें उन्होंने मात्र 86% खाद्यान्न वितरण होने के संबंध में जानकारी दी। वहीं, अलीनगर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोनिका कुमारी ने अलीनगर में 87 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण किए जाने के संबंध में जानकारी दी।

- Advertisement -

इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्यान्न का वितरण शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। जिसके लिए सभी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता को आवश्यक निर्देश एवं भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा कुछ मजदूर वर्ग के द्वारा अन्य कार्यवश तत्कालिक पलायन किए जाने के कारण एवं प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र से कुछ लोगों का उठाव दूसरे प्रखंड के जन वितरण दुकान से कर लिए जाने के कारण वितरण में कुछ कमी होने की बात बताई गई।

लेकिन अनुमंडल पदाधिकारी ने इसे महज बहाना बाजी बताते हुए सख्त हिदायत दी एवं इस माह में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा से खुली बिहार के मेडिकल कॉलेजों की पोल! DMCH में 50% छात्र फेल, NMC ने दी चेतावनी, पढ़ाई और इलाज दोनों ठप, क्या है वजह?

साथ ही राशन कार्ड का वितरण पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव द्वारा किए जाने एवं नए उपभोक्ताओं का नाम जोड़ने के मामले में जांच प्रतिवेदन लम्बित रखने वाले पंचायत सचिव के संबंध में प्रतिवेदन जमा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान दोनों प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar