बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल में अब किराए पर कमरा लगाने वाले मकान मालिकों और रेस्टहाउस के प्रबंधकों पर प्रशासन पूरी नकेल कसने की तैयारी में है। इसको लेकर एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। इसके तहत ऐसे लोगों की पूरी जन्मपत्री निकालेगी और उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
इधर,एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के आदेश पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापामारी की है। वहीं स्वयं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने निरीक्षण करते हुए कई आवश्यक निर्देश पुनि सह थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह, पीएसआई मनीष कुमार सहित कई पुलिस कर्मियों को दी है।

स्थानीय पुलिस ने बस स्टैंड, सुपौल बाजार स्थित कई रेस्टहाउस, किराए के मकान एवं ढ़ाबा में छापामारी करने उपरांत कमरों का सघन निरीक्षण किया।
रेस्टहाउस मे ठहरने वाले लोगों की जांच रिसेप्शन कांउटर के पंजी से किया। एसडीपीओ श्री चौधरी ने किराए पर कमरा लगाने वाले मकान मालिक और रेस्टहाउस के प्रबंधक को रुम देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति का सत्यापन करने का निर्देश दिया है।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने बताया कि किराए पर मकान एवं रेस्टहाउस मे कमरा लगाने वाले सभी संचालको को पुलिस की ओर से दिये गए निर्देश का अनुपालन कहीं करने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की ओर से बिरौल में चलाए गए अभियान से गलत प्रवृत्ति एवं शराब तस्करों के बीच खलबली मच गई है। इधर पुलिस ने महिनों से फरार चल रहे महिला शराब तस्कर सरोज देवी को उसे गांव लोहनी से गिरफ्तार कर लिया।

















