spot_img

Darbhanga में पानी के लिए 5 घंटे की जंग, धरती जल रही, सरकार सो रही – गूंजा जनआक्रोश, पढ़िए

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। जल संकट ([water crisis in Darbhanga]) को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दरभंगा-बेनीपुर-बिरौल-कुशेश्वरस्थान-सहरसा मुख्य मार्ग को टीकापट्टी में 5 घंटे तक जाम कर दिया गया। इससे दोनों ओर सैकड़ों गाड़ियाँ फंस गईं और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

- Advertisement -

तपती धूप में घंटों फंसे रहे यात्री

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इंसानियत दिखाते हुए मरीजों, महिलाओं और परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जाम से निकलने दिया। बाकी यात्री तपती धूप में घंटों फंसे रहे। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।

- Advertisement -

जन प्रतिनिधियों की निष्क्रियता पर उठे सवाल

पाइपलाइन अधूरी, बोरिंग नहीं, हालात जस के तस

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News: दरभंगा में सनसनीखेज वारदात, यामाहा एजेंसी में युवक की रॉड से पीटकर हत्या

सीपीआई (एम) नेता गणेश महतो ने बताया कि,

हम जून से जल संकट को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। पाइप लाइनें टूटी पड़ी हैं, बोरिंग नहीं हो रही। ये सब डबल इंजन सरकार की लापरवाही है।

गांवों में हालात और खराब

प्रदर्शन में शामिल संजय लाल देव ने कहा कि

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और भी बदतर हैं। लोग मटके में पानी भरकर पी रहे हैं, मवेशियों तक के लिए पानी नहीं है। प्रशासन और विभाग से कई बार संपर्क किया गया, पर कोई समाधान नहीं मिला।

दलित-महादलित बस्तियों में नहीं पहुंची जल-नल योजना

बिना बोरिंग, बिना चापाकल के रह रहे लोग

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood News: दरभंगा में बाढ़ से निपटने की युद्धस्तर तैयारी! 75 संवेदनशील स्थलों की बनेंगी सूची, 500 पॉलीथीन शीट्स की रहेगी स्टॉक | पढ़िए - Darbhanga के 'देवतुल्य' रमेंद्र कुमार

बहादुरपुर प्रखंड के रामप्रीत राम ने बताया,

पिछले डेढ़ महीने से अधिकारियों से शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। दलित-महादलित बहुल इलाकों में न जल-नल योजना पहुंची है, न ही बोरिंग।

प्रशासन ने दिया चापाकल लगाने का आश्वासन

एसडीएम और पीएचईडी पहुंचे मौके पर

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Handbll News: हैंडबॉल में दरभंगा का दम! रोहतास में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुरू हुई लड़कियों की खास ट्रेनिंग

प्रदर्शन के दौरान सदर एसडीएम विकास कुमार और पीएचईडी के एसडीओ शिव कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। उन्होंने जल्द चापाकल और बोरिंग की व्यवस्था का आश्वासन दिया।

CPM नेता श्याम भारती ने कहा कि,

यह प्रदर्शन पूर्व घोषित था, प्रशासन को पहले ही सूचना दी गई थी। फिलहाल आश्वासन मिलने के बाद जाम हटाया गया है, लेकिन समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन फिर तेज होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge