spot_img

Nepal से भाड़े के डकैत… Darbhanga में ‘डकैती एक्‍सप्रेस’, SIT की एंट्री ने किया Game Over, जानिए

spot_img
- Advertisement -

प्रभाष रंजन, दरभंगा। जिले में डकैती की साजिश अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ गई है। नेपाल से डकैतों को भाड़े पर बुलाकर दरभंगा और आसपास के जिलों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरोह सक्रिय था। पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना विपिन पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है गिरोह का नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना नेपाल के डकैतों को किराए पर बुलाता था, जो भारत में डकैती की घटना को अंजाम देकर तय रकम लेकर नेपाल वापस लौट जाते थे। इससे गिरफ्तारी की संभावना कम हो जाती थी।

- Advertisement -

रेकी कर होती थी पूरी प्लानिंग

पूछताछ में खुलासा हुआ कि जिस घर में डकैती होनी होती थी, उसकी रेकी पहले स्थानीय व्यक्ति से कराई जाती थी। उसके बाद घर का चौहद्दी, रास्ता और फरार होने की योजना तय कर ली जाती थी ताकि वारदात के बाद डकैत आसानी से भाग सकें।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Flood News: दरभंगा में बाढ़ से निपटने की युद्धस्तर तैयारी! 75 संवेदनशील स्थलों की बनेंगी सूची, 500 पॉलीथीन शीट्स की रहेगी स्टॉक | पढ़िए - Darbhanga के 'देवतुल्य' रमेंद्र कुमार

SIT टीम ने की गिरफ्तारी

सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार ने बताया कि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी के निर्देश पर SIT टीम गठित की गई थी। टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक से विपिन पासवान (पुत्र गन्नू पासवान, निवासी बेल मोहन गांव) को हिरासत में लिया गया।

डकैती में इस्तेमाल मोबाइल बरामद, गिरोह के और सदस्य चिह्नित

पूछताछ में विपिन ने दरभंगा में हुई डकैती में अपनी संलिप्तता कबूल की। उसकी निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन को भी बरामद किया गया। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी भी पुलिस को दी गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

विपिन पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

विपिन पासवान पर मधुबनी जिले के भैरव स्थान थाना और लौकही थाना में तथा दरभंगा के सदर और केवटी थाना में लूट और हत्या से संबंधित कुल 5 मामले दर्ज हैं।

प्रेस वार्ता में शामिल थे ये अधिकारी

इस पूरे खुलासे को लेकर सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, SIT टीम और अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar IAS Promotion News: बिहार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 16 BAS अधिकारी बने IAS, क्या बदलेगा राज्य का चेहरा?

बिहार सरकार ने 16 BAS अधिकारियों को IAS में पदोन्नति दी है। केंद्र सरकार और UPSC की मंजूरी के बाद ये अधिकारी 2025 बैच का हिस्सा होंगे। इस फैसले से राज्य के प्रश#BiharIAS,#IASPromotion,#BiharNews

Bihar E-Challan News: बड़ी राहत! बिहार में ई-चालान पर आधी छूट, जानें कब और कैसे होगा निपटारा

बिहार परिवहन विभाग सितंबर में सभी जिलों में वन-टाइम सेटलमेंट कैंप लगाएगा। लंबित ई-चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी, लेकिन सुनवाई सिर्फ चालान जारी करने वाले जिले#BiharEChallan,#TransportDepartment,#ChallanDiscount

Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, ...

दरभंगा में एक यूट्यूबर ने मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी कर वीडियो प्रसारित किया। पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जिससे आरोप#DarbhangaNews,#BiharPolitics,#YouTuberFIR

Bhagalpur Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु पर आवागमन को लेकर बड़ी खबर! क्या पुल सुरक्षित है? आईआईटी पटना ने दी जानकारी

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हल्के वाहनों के परिचालन को लेकर फैले भ्रम को दूर कर दिया गया है। आईआईटी पटना और पुल निर्माण निगम ने इसे सुरक्षित बताया है।#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharBridge