spot_img

Darbhanga के केवटी की संगीता देवी, नाजदा खातून नहीं मानेंगी, लेकर रहेंगी पांच मांगों वाली अधिकार,

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 15 दिनों से बेमियादी हड़ताल पर प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं डटी हैं।

- Advertisement -

गुरूवार को उन्होंने बिहार आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, केवटी प्रखंड इकाई के बैनर तले बाल विकास परियोजना कार्यालय, केवटी-रनवे के समक्ष रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

- Advertisement -

इसका नेतृत्व संघ के अध्यक्ष संगीता देवी ने की। धरना-प्रदर्शन स्थल पर अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं सचिव नाजदा खातून के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक डा. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पूरे बिहार के आंगनबाड़ी सेविकाऔर सहायिकाएं 29 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की ओर से अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दोगुना करने का वादा किया गया था। साथ ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा लगभग अधिकांश चुनावी सभा में

इस आशय का भरोसा दिया गया था। लेकिन आज तक पूरा नहीं किया गया। न्यूनतम वेतनमान, सामाजिक सुरक्षा आज आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं का प्रमुख सवाल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

सरकार को चाहिए कि पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनवाड़ी सेविका और सहायिकाएं से सम्मानजनक वार्ता करें।

संघ के अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि हम लोगों को जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता। तब तक सेविका को 25 हजार रुपए और सहायिका को 18 हजार प्रति माह मिलनी चाहिए। सरकार हमारे न्यायोचित मांगों को मानने की जगह बात करने से भी भाग रही है।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

हम सरकार से मांग करना चाहते हैं कि हमारे पांच सूत्री मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करें और हड़ताल को खत्म करवाएं, नहीं तो तीखा संघर्ष किया जाएगा।

मौके पर धरना प्रदर्शन को संरक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, डा. असगर अली अंसारी, मो. जफर अली अंजूम, शिवनाथ यादव, रामचंद्र बैठा ,सेविका रामदुलारी देवी, अंजू भारती, कुमारी बेबी, फरहत जहां, यासमीन बबी सहित अन्य कई ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मौत और जंग – मां तुझे सलाम! बेटी को डूबता देख मां ने लगाई छलांग, फिर जो हुआ वो रुला देगा!

Darbhanga Drowning: दरभंगा में एक हृदय विदारक घटना में 8वीं की छात्रा सावित्री कुमारी की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदी मां की हालत गंभीर है औ#DarbhangaNews,#BiharTragedy,#PondDrowning

कराची लहूलुहान: रेंजर्स मुख्यालय पर भीषण आतंकी हमला, 3 जवान शहीद, 5 आतंकी मारे गए; एक जिंदा पकड़ा गया!

Karachi Attack: पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में पांच हमलावरों को ढेर कर दिया, जबकि एक#KarachiAttack,#PakistanTerrorism,#SindhRangers

केजरीवाल का मिथिला प्रेम: पंजाब में बनेगा माता जानकी और लव – कुश का भव्य मंदिर, लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी तीर्थ यात्रा की...

Arvind Kejriwal: पंजाब में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़े धार्मिक ऐलान किए हैं। उन्होंने अमृतसर में मां सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाने की घोषणा क#ArvindKejriwal,#PunjabNews,#TeerthYatra

राबड़ी देवी का नया ठिकाना, सामान शिफ्टिंग तेज: लालू परिवार कुछ दिनों के लिए जाएगा यहां!

Bihar Rabri Devi: राबड़ी देवी को 29 जून तक 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला खाली करना है। नया आवास अधूरा होने के कारण लालू परिवार का सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास ले जाया जा रह#RabriDevi,#BiharPolitics,#LaluFamily