spot_img

Darbhanga के सिंहवाड़ा में घर से अगवा कर युवक को गाछी में फाइटर्स से हत्या की कोशिश, हमले में शरीर का अंग-अंग फ्रेक्चर

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। सिंहवाड़ा से बड़ी खबर है जहां घर से अगवा कर सुनसान गाछी में फाइटर्स से महेशपट्टी निवासी साहेब अशरफ उर्फ शाकिब जानलेवा हमला किया गया है। इतना ही नहीं, हमले में शाकिब का माथा,आंख और पैर फ्रेक्चर हो गया है। तत्काल शाकिब को निजी अस्पताल में भर्ती कर आरोपी (Kidnapped youth in Singhwara and attempt to kill him with fighters) तीनों युवक फरार हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि कि जख्मी युवक के पिता ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहकीकात के साथ ही कार्रवाई हो रही है।

- Advertisement -

मामला, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के महेशपट्टी निवासी साहेब अशरफ उर्फ शाकिब को स्थानीय तीन युवकों ने रात को घर से अगवा कर शंकरपुर के सुनसान झाओ गाछी में ले गए। जहां युवकों ने हत्या की नीयत से फाइटर्स पंच से शाकिब पर जानलेवा हमला कर दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

इससे शाकिब का माथा, चेहरा, आंख व पैर टूट गया है। लहूलुहान हालत में जख्मी शाकिब को आरोपी युवकों ने पास के ही एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराकर फरार हो गए।

मामले की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना की पुलिस मामले में तीन लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस मामले में जख्मी शाकिब के पिता ने स्थानीय थाना में आवदेन दिया है। पढ़िए क्या है आवेदन में कैसे हुआ शाकिब पर हमला…पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

सिंहवाड़ा थाना को दिए आवेदन में जख्मी युवक के पिता नौशाद आलम ने कहा है अचेत अवस्था उनके पुत्र शाकिब को आरोपी युवकों में महफूज रजा उर्फ बाबर (25) शानुर रहमान शानु (23)मो. हसरत(26) ने गंभीर हालत में भरवाड़ा के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराने के बाद तीनों ने बताया कि वह बाइक से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

इसके बाद तीनों फरार हो गए। घटना की रात ही तीन बजे रात मारपीट में शामिल युवक महफूज रजा ने मेरे बड़े बेटे वकार अशरफ के मोबाइल पर सूचित किया कि तुम्हारा भाई दुर्घटना में जख्मी हो गया है जो भरवाड़ा अस्पताल में इलाजरत है।

जब हमलोग अस्पताल पहुंचे तो जख्मी शाकिब बेहोशी की हालत में था उसके सर पर अनेकों गंभीर जख्म, दोनों आंख पर चोट व दाहिना पांव टूटा हुआ व बोलने में असमर्थ था। भरवाड़ा अस्पताल में एक भी कुशल चिकित्सक नहीं रहने के बाद भी गंभीर हालत में मेरे बेटे को रोक कर रखा गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

इधर निजी क्लिनिक के डाक्टर के रेफर करने पर 20 नवंबर को शाकिब को डीएमसीएच में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान जांच में पता चला कि मेरे पुत्र का पैर व माथे के पिछ्ले भाग का हड्डी टूटी हुई है।

ऐसी परिस्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन, चिंताजनक स्थिति होने के कारण दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां वह अभी तक वह बेहोशी की हालत है।

इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि कि जख्मी युवक के पिता ने आवेदन दिया है। मामले की जांच की जा रही है। तहकीकात के साथ ही कार्रवाई हो रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar