spot_img

Darbhanga के सपूत, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के अग्रदूत, स्वतंत्रता सेनानी 102 साल के गंगाधर झा नहीं रहे, सलामी के बीच अंत्येष्टि, अमर रहे के नारों से गूंज उठा आसमान

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा/हायाघाट, देशज टाइम्स। अंग्रेजों भारत छाेड़ाे आंदाेलन के साक्षी रहे, स्वतंत्रता सेनानी गंगाधर झा का शनिवार की दोपहर अपने पैतृक आवास हायाघाट के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के होरलपट्टी स्थित निधन हाे गया। वे 102 वर्ष के थे।

- Advertisement -

वे अपने पीछे तीन पुत्र एवं तीन पुत्रियों समेत पोते-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के होरलपट्टी स्थित आवास से सिमरिया गंगा तट ले जाया गया।

- Advertisement -

जहां उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहर के गणमान्य लाेग शामिल हुए।गांधी से प्रभावित श्री झा 1942 में अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ गए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: पंचांग 2026-27, दरभंगा पंडित सभा ने जारी किए पर्व-त्योहार और शुभ मुहूर्त, जानें पूरी लिस्ट

पाेता मनीष झा उर्फ जुगनू के अनुसार, उनमें देशभक्ति की ऐसी लहर दौड़ी कि वे आजादी आन्दोलन में कूद पड़े। अपने घर के बगल में आनंदपुर स्थित पोस्ट ऑफिस में अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ तोड़ फोड़ करके फरारी मे थे।

वे आजादी बाद भी लगातार सामाजिक कार्याें से जुड़े रहे। हमेशा खादी कुर्ता, खादी धोती और खादी टोपी में रहते थे। यही उनकी पहचान थी। निधन के बाद अशोक पेपर मिल थाना

क्षेत्र के होरलपट्टी स्थित आवास पर जुटी भीड़ निधन की जानकारी मिलते ही शाम होरलपट्टी स्थित उनके आवास पर शुभचिंतकाें, राजनीतिज्ञाें, समाजसेवियाें की भीड़ जुट गई।

हायाघाट अंचलाधिकारी अंकुर राय की उपस्थित में पतोर ओपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, अशोक पेपर मिल थाना के एसआई निभा मिश्रा समेत रिजर्व गार्ड ने माल्यार्पण कर तिरंगा

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Temple Theft: प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर से दिनदहाड़े दान पेटी चोरी, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

ओढ़ाया बाद में वंदे मातरम, भारत माता की जय, गंगाधर झा अमर रहें के नारे से पूरा गांव गूंज उठा। जिला प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ।

बंदूक से सलामी दी गई। इस दौरान सांसद प्रिंस राज ने कहा कि उनके निधन से पूरा समस्तीपुर लोकसभा तथा दरभंगा जिला शोकाकुल है।

इस दौरान हायाघाट भाजपा विधायक डॉ.रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि उनके निधन से गांधी युग की अंतिम कड़ी की विदाई हो गई है। इस दौरान मझौलियां पंचायत के मुखिया पति पुण्यानंद झा उर्फ पूनम झा, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पाट्टी के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष रणजीत

झा,भाजपा के हायाघाट मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी,मुखिया संघ के हायाघाट प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार चौधरी,जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6/1 के प्रतिनिधि अंजनी कुमार चौधरी, डॉ.परमानंद झा,आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय पासवान,मझौलियां

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: झारखंड के देवघर में RPF का Big Action बाल तस्करी का भंडाफोड़, दरभंगा-हावड़ा एक्सप्रेस से 4 नाबालिग रेस्क्यू

पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महेश झा,आनंदपुर सहोड़ा पंचायत के पंसस प्रतिनिधि रंजीत पासवान,शिक्षक राजेश झा समेत अन्य ने आवास पर श्रद्धांजलि दी।वही हायाघाट पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा

क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि राजकुमार पासवान, जद(यू) के प्रदेश सचिव रविन्द्र कुमार यादव,हायाघाट प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विकास कुमार सिंह,जिला परिषद क्षेत्र संख्या 6/2 के

प्रतिनिधि फुलबाबू लालदेव,जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार चौधरी,पंचायती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षयोगेन्द्र राय उर्फ जोगी राय, रंधिर झा,सकलेश राम सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: शराबबंदी गिरफ्तारी, केवटी में चला विशेष अभियान, नशे की हालत में 3 लोग गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया

शराबबंदी गिरफ्तारी: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद भी कुछ लोग नियमों की...

Darbhanga News: अहल्या स्थान में प्रधान जिला न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना, मिथिला संस्कृति से हुए प्रभावित

अहल्या स्थान दरभंगा: न्याय के तराजू पर हर दिन फैसले देने वाले प्रधान जिला...

Bhagalpur News: भागलपुर में Job Fraud, शिक्षक ने नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, शादी टूटी तो आत्महत्या की धमकी!

Job Fraud: भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक...

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा एक्शन, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, फर्जी लाइसेंस भी बरामद

Illegal Arms: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने...