spot_img

दरभंगा के राम जानकी मंदिर के विवादास्पद भूमि की सत्यता जांचने पहुंचे SSP अवकाश कुमार

spot_img
- Advertisement -

बेनीपुर। जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक अवकाश कुमार ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में अवस्थित राम जानकी मंदिर के  विवादास्पद भूमि का भौतिक सत्यापन किया।

जानकारी के अनुसार, बहेड़ा बाजार अवस्थित राम जानकी मंदिर पर स्वामित्व को लेकर स्थानीय वैद्यनाथ मलिक एवं उनके भाई भरत मलिक सहित अन्य के बीच बरसों से स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व के समय में बैजनाथ मलिक की ओर से स्वयं को उक्त मंदिर का सेवैत घोषित करते हुए मंदिर के संपत्ति को हथियाने का प्रयास किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

इसका प्रतिवाद करते हुए उनके भाई भरत मलिक मलिक एवं अन्य ने स्थानीय व्यवहार न्यायालय से लेकर पटना उच्च न्यायालय तक में आधा दर्जन से अधिक मामले दायर कर चुके हैं। एक अन्य मामले में न्यायालय ने वैद्यनाथ मलिक के स्वामित्व को समाप्त करते हुए यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें:  प्रेरणा बने प्रतीश: दरभंगा के लाल का कमाल! 70वीं BPSC में बनें RDO | दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग

इसके बिरुद्ध  मलिक ने पटना उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 18481/13 दायर कर पुनः सेवैत घोषित करने की मांग की थी। इसमें स्थानीय अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी को पक्षकार बनाया था। उक्त आलोक में पटना उच्च न्यायालय ने वरीय आरक्षी अधीक्षक से स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा DM का अल्टीमेटम: 'दो दिन में दो, नहीं तो...', राइस मिलरों पर गिरी गाज!

इसके संबंध में वरीय आरक्षी अधीक्षक श्री कुमार ने आज बहेड़ा पहुंचकर मंदिर के संबंध में विस्तृत जानकारी उभय पक्षों से एवं स्थानीय लोगों से जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अनुभव बताइए: मगध यूनिवर्सिटी में बड़ा खेल! नए शिक्षकों का वेतन रुका, फर्जीवाड़े की जांच से हड़कंप

Bihar Magadh University: मगध यूनिवर्सिटी में नियुक्त हुए असिस्टेंट प्रोफेसरों के अनुभव प्रमाणपत्रों की सघन जांच शुरू हो गई है। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद कई शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा#MagadhUniversity,#BiharNews,#AssistantProfessor

IAS संजीव हंस ने बिहार टेंडर घोटाले में भरी हुंकार, SVU की चार्जशीट को बताया ‘दुर्भावनापूर्ण’, उठाया बड़ा कदम!

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में फंसे IAS संजीव हंस ने अपने खिलाफ दायर चार्जशीट को चुनौती देने का फैसला किया है। उनके वकील ने इसे दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि पहले के#BiharNews,#SanjeevHans,#BiharTenderScam

बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

Bihar IAS Posting: बिहार में 14 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। इजतबा हुसैन वित्त विभाग और वसीम अहमद पंचायती राज विभाग में संयुक्त सचिव बने हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस#BiharIAS,#AdministrativeUpdate,#BiharGovernment

Bhagalpur Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर DM अलंकृता पांडे का एक्शन, सुरक्षाकर्मियों के लिए उठाया बड़ा कदम!

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने विक्रमशिला सेतु पर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सुरक्षाकर्मियों के लिए तत्काल शेड और रेनकोट की व्यवस्था का निर्देश#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#BiharTraffic