spot_img

दरभंगा के बिरौल में दो दर्जन से अधिक भूमिहीनों को भूदान से पर्चा मिला, मगर आज तक लगान नहीं किया प्रशासन ने निर्धारण, प्रखंड का चक्कर काटते थक गई हैं सांसें

spot_img
- Advertisement -

बिरौल। प्रखंड क्षेत्र के हरपट्टी गोविंदपुर में दो दर्जन से अधिक भूमिहीनों को भूदान से प्राप्त पर्चा के बाद भी आजतक लगान निर्धारण नहीं किया गया।

- Advertisement -

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में अंचल अधिकारी की ओर से भूमिहीनों को दखल दिलाने के बाद उक्त भूमि का लगान निर्धारण करने में अंचल कार्यालय द्वारा आनाकनी की जा रही है। इससे 39 लाभार्थी शारीरिक,आर्थिक और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गोविंदपुर मे बसे सुल्तान राम, रामशोभीत पासवान, रामजतन पासवान, दुलार चंद्र मुखिया, जटाशंकर मंडल, किशोरी कमती, विन्देश्वर राम, मोहन पासवान, उपेंद्र पासवान, शिवकांत मंडल समेत कुल 39 भूमिहीनों को भूदान से प्राप्त पर्चा के बाद भी दखल कब्जा नहीं दिला गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..'नवतुरिया आगा आबू' !

तदोपरांत लाभार्थी जटाशंकर मंडल एवं अन्य ने अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय बिरौल मे इसकी शिकायत किया। परिवादी के पक्ष की ओर से दिये गए प्रमाण की सुनवाई के बाद पीजीआरओ मो.नदीमुल गफार सिद्दीकी ने अंचलाधिकारी बिरौल को नोटिस कर परिवाद का हर हाल में शीघ्र निवारण करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

तत्पश्चात अंचलाधिकारी ने परिवादी एवं अन्य के द्वारा परिवाद के आलोक में सभी पर्चाधारियों के पर्चा द्वारा प्राप्त भूमि का हल्का कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक की उपस्थिति में अंचल अमीन से मापी कराकर सभी पर्चाधारियों की भूमि को चिन्हित कर दखल कब्जा दिला दिया।

वर्षों बीत जाने के बाद भी अंचल प्रशासन ने इन पर्चाधारियों को लगान निर्धारण नहीं कर सकी। अंचल कार्यालय से वापस लौट रहे पर्चाधारियों मे बच्चा पासवान,सुल्तान राम, जटाशंकर मंडल,विंदेश्वर राम, किशोरी कमती, ने बताया कि लगान निर्धारण के लिए पिछले चार वर्षों से अंचल कार्यालय दौड़ते दौड़ते थक गया हूं, लेकिन अधिकारी से लेकर कर्मचारी कार्य करने के बदले सिर्फ अश्वासन पर अश्वासन देते आ रहे हैं। पर्चाधारियों ने बताया कि अंचल प्रशासन की ओर अगर लगान निर्धारण नहीं किया गया तो अंचल कार्यालय पर अनिश्चिकालीन आमरण अनशन करने के लिए हम लोगों को मजदूर होना पड़ेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar