
दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में एम्स को दी गयी जमीन को खाली करवाने को लेकर प्राचार्य डीएमसीएच व संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक में डीएमसीएच की ओर से एम्स को दी गयी जमीन पर बने स्ट्रक्चर (संरचना) को खाली कराने की स्थिति की भी जानकारी ली गयी। उन्होंने सबसे पहले डीएमसीएच के प्राचार्य को अपने संरचना को खाली कराकर दी गयी भूमि
एम्स को सौपने का निर्देश दिया। वहीं, खाली कराए जाने वाली संरचना में संचालित फिजियोलॉजी व अन्य विभाग के लिए बीएमएसआईसीएल को अन्यंत्र भवन निर्माण करवा कर डीएमसीएच को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि संबंधित विभाग संचालित रहे।






इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन, बिजली विभाग, यांत्रिक विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपनी
संचना को अन्यंत्र शिफ्ट करने एवं एम्स की जमीन पर अवस्थित स्ट्रक्चर को 15 जून तक खाली करवाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
गंदी बस्ती योजना एवं मलीन बस्ती के लोगों के लिए अन्यंत्र भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश अंचलाधिकारी, सदर को दिया गया।
उन्होंने सभी संबंधित को हर-हाल में 15 जून तक एम्स की जमीन को खाली कराकर मिट्टी भराई कार्य के लिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक के बाद जिलाधिकारी श्री रौशन की ओर से उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया व वरीय पदाधिकारियों के साथ रेलवे लाइन के उस पार एम्स की जमीन में मिट्टी भराई कार्य का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, प्राचार्य, डीएमसीएच., अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जांच)-सह-नगर आयुक्त अखिलेश प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर स्पर्श गुप्ता, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर मो. सादूल हसन एवं सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।









You must be logged in to post a comment.