दरभंगा के बिशनपुर में ऑटो सवार परिवार से लूट के बाद पुलिस का एक्शन सामने आया है। ₹10,000, मोबाइल, जेवर और ऑटो समेत 3 अपराधियों को पुलिस ने त्वरित गिरफ्तार करते हुए नकद, जेवर, मोबाइल बरामद कर लिए हैं।@प्रभास रंजन, देशज टाइम्स दरभंगा।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
दरभंगा | बिशनपुर, देशज टाइम्स | बिशनपुर थाना क्षेत्र में टेंपो से सफर कर रहे एक परिवार को गाछी में घेर कर मारपीट व लूट की गई। घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। ₹10,000 नकद, 3 मोबाइल फोन, 4 अंगूठी, 2 कड़ा और घटना में प्रयुक्त टेंपो भी बरामद कर लिया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक: 02 जून 2025, कांड संख्या: 84/25, धारा: 310(2) BNS,स्थान: ग्राम गुढ़ियारी, थाना बिशनपुर। वादी अभिषेक कुमार अपने परिवार के साथ शोभन से एकमी जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो को रोककर उन्हें गाछी में ले जाकर मारपीट की गई और सोना व पैसे की लूट हुई।
बिशनपुर-बहादुरपुर के हैं गिरफ्तार अपराधी
नाम | पिता का नाम | ग्राम | थाना |
---|---|---|---|
अविनाश कुमार सिंह | रंजन सिंह | गुढ़ियारी | बिशनपुर |
सुंदर यादव | स्व. विनय यादव | संतपुर | बिशनपुर |
मोहम्मद अरमान (लाइनर) | मोहम्मद नाजिम | तरलही | बहादुरपुर |
बरामद सामग्री
इन अपराधियों के पास से ₹10,000 नकद, घटना में प्रयुक्त टेंपो (BR07PC8503), सैमसंग व वीवो मोबाइल फोन, 4 अंगूठी, 2 कड़ा (सोने/चांदी के) पुलिस ने बरामद कर लिया है।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मैन्युअल इनपुट और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।