spot_img

दरभंगा LNMU के गंदे शिक्षक का समस्तीपुर कॉलेज में स्थानांतरण कर विवि प्रशासन ने बचाई साख

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो प्रमुख। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति ने हिंदी विभाग के सहायक विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश कुमार को समस्तीपुर जिला स्थानांतरित कर दिया है। इस बाबत लनामिवि के हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष ने समस्तीपुर जिला के एलके वीडी कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया है।

- Advertisement -

“देशज टाइम्स” ने इस मामले पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। इस आलोक में कार्रवाई हुई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. अखिलेश ने अपनी सारी मर्यादाओ की हदें को पार कर दी थी। कोई एक दो घटना नहीं, उनकी कई शिकायतें रोज हवा में तैरती नजर आती थी। लिखित शिकायत भी की जाती थी। लेकिन, कार्रवाई नदारद था। अब सवाल उठता था कि कार्रवाई करेगा तो कौन? उनके ऊपर दर्जनों छात्राएं नित्य प्रतिदिन आरोप लगा रही थीं।

- Advertisement -

उन पर कार्रवाई नहीं होने का कारण बताते हुए लोग हवाला देते थे कि इनके दो ऐसे आंका हैं जो सरकार के उच्च पदों पर बैठे हैं। जातीय समीकरण होने की वजह से इनका जुड़ाव और लगाव भी इन आंकाओं से है। फिर कार्रवाई कौन और कैसे करेगा! लेकिन विश्वविद्यालय के रजिस्टार मुश्ताक अहमद ने कहा था कि इस मामले में टीम गठित हुई है। जांचोंप्रांत
कार्रवाई होगी। यह बात सच निकली। विश्वविद्यालय प्रशासन ने देशज टाइम्स में खबर छपते ही कार्रवाई कर दी है। डॉ. अखिलेश कुमार की विदाई यहां से हो गई है।दरभंगा LNMU के गंदे शिक्षक का समस्तीपुर कॉलेज में स्थानांतरण कर विवि प्रशासन ने बचाई साखहिंदी विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र साह ने इस बाबत विवि प्रशासन को 29 जुलाई को 22 को पत्र के माध्यम से कहा था कि डॉ. अखिलेश का निंदनीय आचरण, उनका रवैया, साथ ही उनकी हरकत किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा था कि इस बात का पता विभाग के सारे लोगों को है जो पता लगाया जा सकता है। उन्होंने पत्र में यह भी कहा था कि किसी भी शिक्षक का धर्म उसकी मर्यादा तब तक बचा रहता है जब तक उसका आचरण बढ़िया है।
दरभंगा LNMU के गंदे शिक्षक का समस्तीपुर कॉलेज में स्थानांतरण कर विवि प्रशासन ने बचाई साखशिक्षक का दुर्व्यवहार, झूठ फरेब, उसकी मायाजाल, घोर खड्यन्त्रकारी व्यक्ति के आचरण में लिप्त हो तो शैक्षणिक दृष्टिकोण से भी घातक है। विश्वविद्यालय के लिए भी बदनामी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विवि के लिए इससे बड़ा अपमान हो नहीं सकता।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

सूत्रों का कहना था कि कई छात्राओं ने शिक्षक डॉ. अखिलेश कुमार पर आरोप लगाया था कि वह छात्राओं के मोबाइल पर देर रात फोन कर अश्लील बातें करते हैं। टार्चर करते हैं। कई छात्राओं का आरोप था कि दबाव देकर अपने कार्यालय बुलाकर अश्लील हरकत करते हैं। इस कारण कई छात्राओं ने विवि आना बंद कर दिया था।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

छात्राओं का कहना था कि जब विवि नहीं आते हैं तो देर रात फोन कर प्रलोभन देते थे कि तुम्हें हर सेमेस्टर में पास करा देंगे ,लेक्चर बनवा देंगे आदि आदि उसके बाद अश्लील बातें करते रहते थे। विभागाध्यक्ष श्री साह ने कई छात्रों के पत्र को सलन्ग्न करते हुए विवि प्रशासन को पत्र लिखा था। इन शिकायतों के बाद कई छात्र संगठन भी शिक्षक के विरुद्ध आंदोलन का रूप ले लिया था जो विवि के लिए ठीक नहीं था। अंततः डॉ. अखिलेश के आंका उनके काम नहीं आए और उनकी विदाई हो गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मकान बनाना होगा आसान! 30 दिन में नहीं मिली मंजूरी, तो खुद हो जाएगी पास!

Bihar Building Bye-laws: बिहार सरकार ने 'बिहार बिल्डिंग बायलॉज 2026' का मसौदा तैयार किया है। नए नियमों से भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी। इसमें 8वीं मंजिल त#BiharBuildingByeLaws,#BiharRealEstate,#NitishMishra

री-नीट 2026: फिजिक्स में मिले 4 बोनस अंक, अब पास होना और आसान! तुरंत देखें पूरी खबर

NEET UG Re-Exam 2026: एनटीए ने NEET UG Re-Exam 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाने से सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। एक अन्य सवाल म#NEETReExam2026,#NTAAnswerKey,#BiharStudents

यूपी राज्यसभा चुनाव: क्या 2027 का फैसला यहीं से होगा? BJP-SP की अग्निपरीक्षा! पढ़िए- ‘PDA’ फॉर्मूला और 10 सांसदों का ‘ सेमीफाइनल ‘

Uttar Pradesh Rajya Sabha: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और सपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी#UPRajyaSabha,#UPElections2027,#BJPvsSP

Darbhanga News: जाले में बिजली संकट: दो दिनों से अंधेरे में डूबे गांव, भीषण गर्मी में सड़कों पर रात काट रहे लोग!

Jale Power Cut: जाले प्रखंड में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे भीषण गर्मी में लोग सड़कों पर रात काटने को मजबूर हैं। सनहपुर पावर सब स्टेशन की बदहाल व्यवस्था और 33#JalePowerCut,#BiharElectricity,#HeatwaveCrisis