spot_img

Darbhanga के Kusheshwarsthan में निजी स्कूल के वैन ने 3 साल के बच्चे को 100 मीटर तक घसीटा, मौत पर बवाल

समौला-झझरा मार्ग को बांस-बल्ले से घेरा

spot_img
- Advertisement -

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। समैला-झझरा मार्ग में थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव में सोमवार की सुबह एक स्कूल वैन से कुचलकर एक तीन साल के बच्चे इसी गांव के अनुप पंडित के पुत्र अक्षय पंडित की मौत हो गई।

- Advertisement -

मौत की खबर सुनते ही आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। जमकर विरोध करते हुए स्कूली वैन को जब्त कर लिया। वहीं चालक को बंधक बनाते हुए समौला झझरा मार्ग को बहोरवा में बांस-बल्ले से घेरकर सड़क जाम करते हुए हंगामा करने लगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,अनुप पंडित के पुत्र अक्षय पंडित उक्त मार्ग में सुबह करीब 5.45- 06 बजे सड़क किनारे बैठा कुछ कर रहा था। इसी दौरान वैन ने आकर उसे कुचल दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में मोहर्रम के बाद भड़की हिंसा! दुकानों-घरों में तोड़फोड़, 7 घायल; 6 गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

मौके पर मौजूद लोगों ने स्कूली वैन को जब्त कर विरोध में सड़क जाम करते हुए परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। वारदात सुबह करीब 5.45- 06 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, स्कूली वैन समौला चौक से झझरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी दौरान खलासिन कुशेश्वरस्थान पूर्वी के इस स्कूली वैन ने सड़क पर अक्षय को रौंद डाला।

यह भी पढ़ें:  आप भी हो सकते हैं शिकार! दरभंगा में BJP अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना का WhatsApp हैक!, साइबर अपराधियों ने मांगे पैसे; पुलिस ने दिया अलर्ट, पढ़िए

इतना ही नहीं वैन करीब सौ मीटर तक अक्षय को घसीटता रहा। रास्ते पर सड़क में एक गढ़्ढ़े के निकट पहुंचते ही वैन से छूटकर अक्षय दूर सड़क पर जा गिर गया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

स्कूल वैन को ग्रामीणों ने घेर लिया। वहीं, चालक को पकड़कर लोगों ने वैन की पूरी तलाशी ली। इस दौरान खून के छींटे वैन में मिले।

यह भी पढ़ें:  NH-27 पर धधका ट्रक! चौथी बार आग लगने से दहला दरभंगा, लाखों का तेल खाक

इसके बाद ग्रामीण भड़क गए। चालाक को पकड़ कर बंधक बना लिया। स्कूल वैन को जब्त कर लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने समौला झझरा मार्ग को बहोरवा में बांस बल्ले से घेर कर यातायात ठप कर दिया है। ग्रामीण मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एएसआई अशोक पासवान, रविंद्र यादव तथा मनोज शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

लेकिन ग्रामीण उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बस डीपीएस स्कूल का बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार में आम किसानों के लिए बड़ी खबर! कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर?| समापन समारोह में नहीं पहुंच सके राज्यपाल और कृषि...

Bihar Mango Conclave: भागलपुर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय आम समागम का समापन हुआ। खराब मौसम के कारण राज्यपाल और कृषि मंत्री वीडियो कॉल से जुड़े, आम उत्पाद#BiharNews,#MangoConclave,#BhagalpurAgriculture

उड़ान भरते ही मौत का मंजर: सऊदी अरब में 14, फ्रांस में 11 लोगों की गई जान, दो बड़े विमान हादसे

Saudi Arabia Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तानुरा में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, फ्रांस में भी एक विमान हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। दोनों हादसों की जांच#SaudiArabiaCrash,#FrancePlaneCrash,#AviationTragedy

Darbhanga BEd Exam: छात्रों के लिए बड़ी खबर! दरभंगा में KSDSU की परीक्षा शुरू, जानें क्या हैं इंतजाम

Darbhanga BEd Exam: दरभंगा में कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (KSDSU) की B.Ed. परीक्षाएं सोमवार से कड़ी व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गईं। 3 जुलाई तक चलेंगी#DarbhangaNews,#KSDSUExam,#BiharEducation

बिहार में ‘इंस्पेक्टर राज’: फैक्ट्री मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब कोई इंस्पेक्टर नहीं करेगा मनमानी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Bihar Factory News: बिहार सरकार ने फैक्ट्री मालिकों को 'इंस्पेक्टर राज' से मुक्ति दी है। अब बिना सूचना कोई अधिकारी निरीक्षण नहीं कर पाएगा, जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर लगाम लग#BiharFactoryNews,#InspectorRaj,#BiharGovernment