आंचल कुमारी|Darbhanga News| भैंस चराने के बहाने अश्लील गाना बजाना और गाना। विरोध करने पर जमकर पिटाई करना और लूटपाट को अंजाम देना।
वारदात, कमतौल का है। यहां, ढढिया बेलबाड़ा पंचायत में अश्लीलता (When stopped from playing obscene songs in Darbhanga, beaten up) की पराकाष्ठा के साथ आपराधिक छवि की बानगी देखिए। जहां,
कमतौल के ढढिया बेलबाड़ा पंचायत के मिल्की निवासी सुमन चौपाल की पत्नी सोनावती देवी ने गांव के अर्जुन चौपाल, राजू चौपाल, मिथिलेश चौपाल और दीपक चौपाल पर घर के सामने अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मारपीट व छिनतई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, मामले की छानबीन पीटीसी ललन कुमार कर रहे हैं। जहां, जानकारी यह है कि सभी भैंस चराने का बहाना बनाकर घर के आसपास आते हैं। इस दौरान अश्लील गाना बजाते और गाते हैं।
गुरुवार को अश्लील गाना बजाने से मना करने पर लाठी डंडा से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए पुत्र के साथ भी मारपीट की। दस हजार रुपए छीनकर भाग गए।

















