आंचल कुमारी|Darbhanga News|सबहा पोखर पर Muzaffarpur के दबंगों ने रोकी बाइक, पीटा, चेन, कैश लूटे, लखनपुर भागे|
कमतौल के रतनपुर वार्ड ग्यारह निवासी (Bullies from Muzaffarpur stopped bike and looted in Darbhanga) संदीप कुमार ठाकुर ने मुज़फ़्फ़रपुर जिला के कटरा थाना अंतर्गत लखनपुर निवासी चंदन कुमार ठाकुर और राम इकबाल शर्मा उर्फ भुल्ला शर्मा पर मारपीट कर जख्मी करने, गले से सोने की चेन व जेब से पंद्रह हजार रुपए नकद छीन लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, मामले की छानबीन पीटीसी ललन कुमार कर रहे हैं। जहां जानकारी छनकर यह आ रही है कि मंगलवार को लखनपुर से रतनपुर आ रहे थे। सबहा पोखर के समीप जबरन बाइक रोक लिया। मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
और, छिनतई की घटना को अंजाम देकर लखनपुर की ओर भाग गए। जख्मी अवस्था में ग्रामीणों ने घर तक पहुंचाया। बारिश के कारण थाना आने में देर हुई। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

















