spot_img

Benipatti News: उच्चैठ कॉलेज में साक्षात् उतरेंगे महादेव, होगा 2 को कोटि पार्थिव शिवलिंग पूजन, 121 गांवों से जुटेंगे लाखों शिवभक्त

मुख्य बातें: कोटि पार्थिव शिवलिंग पूजन को लेकर अंबेडकर चौक से बसवरिया तक मजिस्ट्रेट नियुक्त, 2 दिसंबर को उच्चैठ में आयोजित होगा कोटि पार्थिव शिवलिंग पूजन, 121 गांव से जुटेंगे लाखों शिवभक्त, देखिए देशज टाइम्स पर तस्वीर का विहंगम नजारा जहां बेनीपट्टी के उच्चैठ कॉलेज में पूजन को लेकर चल रही शानदार तैयारी

spot_img
- Advertisement -

बेनीपट्टी, मधुबनी देशज टाइम्स। बेनीपट्टी के विश्वप्रसिद्ध सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान के निकट स्थित कालिदास विद्यापति विज्ञान महाविद्यालय में 2 दिसंबर को मिथिलांचल कांवरिया सह विकास सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्वकल्याणार्थ निमित आयोजित होने वाले कोटि पार्थिव शिवलिंग पूजन (Koti Parthiv Shivling worship ceremony) की तैयारी (Koti mortal remains of Shivalinga worship ceremony at Benipatti on 2nd) युद्धस्तर पर चल रही है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पूजन को लेकर उच्चैठ कॉलेज परिसर में भव्य पंडाल बनाये जा रहे हैं, जो लगभग पूर्ण होने के कगार पर है। पूजन में मिथिलांचल के 121 गांव से लाखों शिवभक्त जुटेंगे। पार्थिव शिवलिंग पूजन को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी जोरों पर है।

- Advertisement -

पूजन के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर अनुमंडल प्रशासन की ओर से अंबेडकर चौक से बसबरिया मोर तक दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों व बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही अंबेडकर चौक एवं बसबरिया मोर पर नियुक्त किये गए मजिस्ट्रेट को सभी बड़े वाहनों को बसैठ-त्रिमूहान होते हुए आवागमन के लिए प्रेरित करने की हिदायत भी दी गयी है।

- Advertisement -

पूजन को लेकर अंबेडकर चौक पर बेनीपट्टी के ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक अविनाश कुमार के साथ एएसआई मुकेश कुमार, मल्हामोड़ पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक त्रिलोक झा के साथ एसआई मनोज मिश्र, उच्चैठ हाथी गेट पर पंचायत सचिव नवनीत तिवारी के साथ एसआई संजीत कुमार, कालिदास डीह पर तकनीकी सहायक पंकज कुमार चौधरी के साथ एसआई मुकेश कुमार सिंह, पूजा स्थल उच्चैठ कॉलेज परिसर में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी मधुकर कुमार के साथ एसआई

जूली कुमारी, बरांटपुर रोड में कॉलेज गेट के पास मनरेगा पीओ जितेंद्र कुमार के साथ खिरहर थाना के पीएसआई प्रिया कुमारी, लोरिका मोड़ के समीप पंचायत सचिव अजय कुमार साह के साथ बेनीपट्टी थाना के एएसआई शशिभूषण सिंह एवं बसवरिया मोड़ के समीप पंचायत सचिव राजू कुमार के साथ साहरघाट थाना के पीएसआई हर्ष राज को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही अंबेडकर चौक एवं बसबरिया मोर पर नियुक्त किये गए मजिस्ट्रेट को सभी बड़े वाहनों को बसैठ-त्रिमूहान होते हुए आवागमन के लिए प्रेरित करने की हिदायत भी दी गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Bhai Dooj News | बाबा की नगरी कुशेश्वरस्थान में चौका पर ‘पीढ़ी’ और बहनों का अटूट प्रेम! फूल, पान, सुपारी से लंबी उम्र...

Bihar Bhai Dooj: बिहार में भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुशेश्वरस्थान में बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, पारंपरिक गीतों#BiharBhaiDooj,#Kusheshwarasthan,#YamDwitiya

Darbhanga News| जाले चित्रगुप्त पूजा पर युवाओं ने लिया समाजसेवा का संकल्प! भैयादूज पर बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र

Jale Festival: जाले में भैयादूज और चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाई गई। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की, वहीं कायस्थ समाज के युवाओं ने राष्ट्र और समाज के निर्माण का संक#JaleFestival,#BhaiDooj,#ChitraguptaPuja

आपकी छठ पूजा का प्रसाद कहीं मिलावटी घी से तो नहीं बन रहा? पटना में 18 लाख का ‘संदिग्ध’ घी जब्त!

Bihar Food Safety: छठ महापर्व से ठीक पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 18 लाख रुपये मूल्य का संदिग्ध घी जब्त किया है। एक्सपायर्ड घी को दोबारा पैक कर#BiharFoodSafety,#PatnaNews,#ChhathMahaparv

Bihar Politics |बिहार में ब्राह्मण-मुस्लिम वोट पर PK का धमाकेदार जवाब! शिक्षा मंत्री को घेरा, कहा- ‘उन्हें ज्यादा ज्ञान है’

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में ब्राह्मण और मुस्लिम वोटरों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. प्रशांत किशोर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उ#BiharPolitics,#PrashantKishor,#MithileshTiwari