दरभंगा,देशज टाइम्स। दरभंगा के हायाघाट के मकसूदरपुर के सरयुग सहनी के पुत्र 55 वर्षीय भरत सहनी की कटिहार के बरारी में ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने बरारी-डुमर सड़क को जाम कर घंटों हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, भरत सहनी बरारी में मखान फोड़ने का काम करते थे। वह अपने घर के लिए राशन लेने बरारी बाजार निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हालत गंभीर देख स्थानीय लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना और मौत से आक्रोशित लोगों ने बरारी डुमर पथ को जाम कर जमकर घंटों हंगामा किया। बाद में पहुंची बरारी पुलिस ने लोगों को वहां से समझाकर हटाया। साथ ही शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, पत्नी मीना देवी पति की जख्मी होने की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी पहुंची लेकिन वहां मौत की खबर सुनकर रो पड़ी। पुलिस ने शव को जब्त कर पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, ट्रक को जब्त कर आगे की तहकीकात में जुटी है।

















