spot_img

मधुबनी के बेनीपट्टी में दरभंगा के शराब माफिया पर टूटा पुलिस का कहर, 600 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ Darbhanga के 5 तस्कर गिरफ्तार, बाइक-ऑटो बरामद

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें
शराब माफियाओं के मनसूबों पर फिरा पानी,
पुलिस ने बसैठ सिमरकोण मार्ग में मुख्य सड़क पर की कार्रवाई,
एक टैंपों और एक बाइक भी जब्त
फोटो: बेनीपट्टी थाना में रखा जब्त शराब और लगी टैंपों व बाइक

- Advertisement -

बेनीपट्टी,मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने एक बार फिर शराब माफियाओं के मनसूबों पर पानी फेर दिया है। थाना पुलिस ने शुक्रवार को दिवा गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बसैठ सिमरकोण मार्ग में मुख्य सड़क पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में नेपाली देसी शराब के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा है।

- Advertisement -

साथ ही एक टैंपों और एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान क्रमशः दरभंगा जिले के बेता ओपी लहेरियासराय क्षेत्र के अललपट्टी के अविनाश कुमार और अललपट्टी रेलवे गुमटी के निकट के दीपक कुमार महतो, दरभंगा जिले के ही विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर के मिथिलेश पासवान एवं कटहलबाड़ी के सूरज पासवान और कन्हैया कुमार महासेठ के रूप में की गयी है।मधुबनी के बेनीपट्टी में दरभंगा के शराब माफिया पर टूटा पुलिस का कहर, 600 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ Darbhanga के 5 तस्कर गिरफ्तार, बाइक-ऑटो बरामदप्राप्त जानकारी के अनुसार पुनि सह थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि साहरघाट की ओर से तस्कर टैंपों और बाइक पर शराब रखकर बसैठ होते ही दरभंगा की ओर जानेवाला है। जहां थानाध्यक्ष ने एसआई सूरज कुमार और एएसआई शेषनाथ प्रसाद को कार्रवाई का निर्देश दिया।

- Advertisement -

एसएचओ से निर्देश प्राप्त होते ही थाना पुलिस की टीम बसैठ सिमरकोण मार्ग में पहुंच मुख्य सड़क पर कैंप करने लगी। जहां कुछ देर बाद ही साहरघाट की ओर से एक टैंपो और एक बाइक पहुंची।

जहां थाना पुलिस ने टैंपों और बाइक को रोक तलाशी शुरू की तो टैंपों से 20 कार्टून अर्थात 300 एमएल का 600 बोतल भैरव सौफी नामक नेपाली देसी शराब बरामद हुई।मधुबनी के बेनीपट्टी में दरभंगा के शराब माफिया पर टूटा पुलिस का कहर, 600 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ Darbhanga के 5 तस्कर गिरफ्तार, बाइक-ऑटो बरामद शराब बरामद होते ही थाना पुलिस की टीम ने पांचों तस्करों को दबोच लिया और टैंपों, बाइक एवं शराब जब्त कर थाने लायीं। इस बाबत पूछे जाने पर पुनि सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि पांचों तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में पुलिस सिपाही परीक्षा: 11 बजे के बाद एंट्री बंद, DM-SSP का सबसे सख्त आदेश!

Darbhanga Police Exam: दरभंगा में बिहार पुलिस दूरसंचार सिपाही भर्ती परीक्षा 28 जून को होगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रड्डी ने कदाचार रोकने के लिए सख्त आदेश ज#DarbhangaPoliceExam,#BiharPoliceBharti,#BiharExamNews

दरभंगा में मुहर्रम पर गूंजा भाईचारा: जाले में प्रशासन-जनता ने मिलकर लिखी शांति की नई कहानी!

Darbhanga Muharram: दरभंगा के जाले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी चौकसी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सांप्#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#JalePeace

शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? विदेशी शराब की बाढ़, पीने वाले दोगुने अरेस्ट!

Bihar Prohibition: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। जनवरी से मई 2026 के बीच 17.53 लाख लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें विदेशी शराब की मात्रा देसी से अध#BiharProhibition,#BiharLiquorSeizure,#BiharCrime

बिहार में फिर सताएगी गर्मी! पूसा का अलर्ट, चढ़ा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, पूर्वी हवाओं का असर, बारिश की उम्मीद नहीं

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों की परेश#BiharWeather,#SamastipurNews,#HeatWave