spot_img

बाबूबरही में मची जन्माष्टमी की धूम, पिरही के नवटोली में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा, 15 वर्षों से ग्रामीण करते आ रहे पूजा

spot_img
- Advertisement -

फोटो : कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याएं

- Advertisement -

बाबूबरही, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची है।कृष्णाष्टमी को लेकर विभिन्न गांवों में हर्षोल्लास का वातावरण हुआ।इस मौके पर कई स्थानों पर कलश शोभायात्रा भी निकाली गई।

- Advertisement -

इस अवसर पर पिरही पंचायत के नवटोली गांव में शुक्रवार को श्री-श्री 108 श्री कृष्ण गंगा चौक पूजा समिति नवटोली उत्तरवारी टोल के बैनर तले 101 कन्याओं के द्वारा गाजे-बाजे के साथ पूजा स्थल से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो पूरे गांव का परिभ्रमण करते हुए बलान नदी के तट पर पहुंचकर मंत्रोच्चार के बीच कलश में निर्मल जल भरकर पुनः पूजा स्थल पर पहुंचकर वैदिक विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के उपरांत कलश स्थापित किया गया।

- Advertisement -

जिन-जिन रास्ते से कलश शोभायात्रा गुजरी उन सभी रास्तों में राधे राधे, हरे कृष्णा, कृष्ण कन्हैया लाल की जय सहित अन्य देवी देवताओं के जय घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। उक्त पूजा ग्रामीणों के सहयोग से पिछले 15 वर्षों से मनाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मुहर्रम पर गूंजा भाईचारा: जाले में प्रशासन-जनता ने मिलकर लिखी शांति की नई कहानी!

Darbhanga Muharram: दरभंगा के जाले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी चौकसी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सांप्#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#JalePeace

शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? विदेशी शराब की बाढ़, पीने वाले दोगुने अरेस्ट!

Bihar Prohibition: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। जनवरी से मई 2026 के बीच 17.53 लाख लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें विदेशी शराब की मात्रा देसी से अध#BiharProhibition,#BiharLiquorSeizure,#BiharCrime

बिहार में फिर सताएगी गर्मी! पूसा का अलर्ट, चढ़ा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, पूर्वी हवाओं का असर, बारिश की उम्मीद नहीं

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों की परेश#BiharWeather,#SamastipurNews,#HeatWave

दरभंगा में नशा मुक्ति की बड़ी मुहिम, पंचायत से जेल तक चला विशेष अभियान!

Darbhanga Anti-Drug Campaign: दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रमौली पंचायत और बेनीपुर उपकारा में जागरूकता अभियान चला। लोगों ने नशामुक्त समा#DarbhangaNews,#AntiDrugCampaign,#BiharFightAgainstDrugs