spot_img

मधुबनी में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी की हालत गंभीर, गांव में तनाव

spot_img
- Advertisement -

धुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां भूमि विवाद में खूनी खेल हुआ है। एक युवक की गोलीमारकर हत्या कर दी गई है। वहीं, गोली लगने से पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला, जिले के अंधरामठ थाना का है जहां जरौली गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद पहले जमकर मारपीट होती है और बाद में मारपीट खूनी खेल में तब्दील हो जाता है जब गोली मारकर पेैंतीस वर्षीय राजनारायण मंडल की हत्या कर दी जाती है। वहीं, उनकी पत्नी पारो देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई। वहीं, घटना के बाद गांव में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को देख लेने की लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल गांव में पुलिस ने गश्ती तेज कर दी है।

बताया जाता है कि राजनारायण का काफी दिनों से जमीनी विवाद स्थानीय व्यक्ति से चल रहा था। इसी बीच राजनारायण घर बना रहा था। सुबह में इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। फिर गोली चली। गोली से वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए दरभंगा ले गया, लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही कई थानों अंधरामठ, लौकही थाना और नरहिया ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को जब्त कर लिया। फुलपरास के डीएसपी प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दरभंगा में कराया जा रहा है। इस मामले में राजनारायण के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD