मधेपुर में जालसाजी और धोखाधड़ी का मास्टर माइंड गिरफ्तार
मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। थाना क्षेत्र के मधेपुर गांव निवासी 53 वर्षीय श्यामानंद झा को केस अनुसंधानक मधेपुर थाने के एएसआई मो. फहीम खां ने पुलिस बलों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।
धराये व्यक्ति जालसाजी एवं धोखाधड़ी कर जमीन बेचने के एक मामले को लेकर मधेपुर थाने में दर्ज कांड संख्या 69/21 के आरोपी हैं। मधेपुर थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने यह जानकारी दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धराये आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।