spot_img

नेपाल के तराई में हो रही झमाझम बारिश, उफनाई मधुबनी की कोसी, मधेपुर के कोसी दियारा में है ये बाढ़ की आहट

spot_img
- Advertisement -

फोटो :कोसी दियारा के गढ़गांव में फैला कोसी नदी का पानी

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। कोसी बराज से बीते मंगलवार शाम पांच बजे इस वर्ष अबतक का सबसे ज्यादा वृद्धि 2 लाख, 41 हजार, 535 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया था। फिर उसके बाद डिस्चार्ज में कमी आने लगी है। कोसी नदी के तटीय क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश के कारण कोसी नदी अपने उफान पर है।

- Advertisement -

प्रखंड क्षेत्र के कमला, भूतही बलान, तिलयुगा नदियों के जलस्तर में कमी आ रही है। कोसी नदी के उफनाने के कारण गढ़गांव, बसीपट्टी, भरगामा, बकुआ पंचायत के चौर क्षेत्र में पानी प्रवेश कर गया है। गढ़गांव, गोबरगढ़ा, लुचबनी, भवानीपुर, असुरगढ़, मेनाही क्षेत्र में नदी का पानी पसरा है।

- Advertisement -

बसीपट्टी के पूर्वी भाग, सुंदरपुर, फारम टोला, जोगिया, राधिकापुर,बघिनियां, टेंगराहा एवं भरगामा के सरेह क्षेत्र में पानी प्रवेश किया है। हालांकि अबतक हुए जलस्तर में वृद्धि से फसल को क्षति नहीं पहुंचा है।

कोसी पश्चिमी तटबंध प्रमंडल निर्मली (सुपौल) के कार्यपालक अभियंता विवेक गौरव ने बुधवार शाम चार बजे कोसी बराज से 2 लाख, 30 हजार, 275 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है। जबकि गुरुवार को 4 बजे तक 1 लाख 92 हजार 100 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होने की जानकारी दी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

वेतन 27 लाख, खाते में 2.5 करोड़!कैसे हुआ Bihar DPO Corruption का पर्दाफाश? अब परिवार पर भी गिरेगी गाज!

Bihar DPO Corruption: सारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार हरिजन के खिलाफ उप विकास आयुक्त की जांच में आय से 10 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। 32 महीने के वेतन 27.5 लाख के#BiharDPO,#SaranNews,#Corruption

बिहार में जमीन खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: अब रजिस्ट्री के लिए ये 3 नियम जानना बेहद जरूरी!

Bihar Land Registration: बिहार सरकार ने भूमि निबंधन प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। अब जमीन के न्यूनतम सरकारी मूल्य (सर्किल रेट) संशोधित हो गए हैं और ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया#BiharLandRegistration,#BiharCircleRate,#PropertyRulesBihar

सीवान में दोस्त को यज्ञ के बहाने बुलाकर मारी थी गोली! मुख्य आरोपी दबोचा, जानें पूरा मामला

Siwan Crime News: सीवान में 25 जून को दोस्त को यज्ञ देखने के बहाने बुलाकर गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसके पास से देशी#SiwanCrime,#BiharPolice,#AccusedArrested

Bihar Board Exam: 9वीं से 12वीं की तिमाही परीक्षा की तारीखें आईं, 1 जुलाई से शुरू होंगे एग्जाम!

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। 1 जुलाई से 6 जुलाई तक होंगी परीक्षाएं, 11 जुलाई तक आएगा परिणाम। छात्रों के#BiharBoardExam,#QuarterlyExams,#BiharEducation