spot_img

मधुबनी के बांकी में हथियार के बल पर दो हजार कैश और मोबाइल की लूट

spot_img
- Advertisement -

फोटो:पुलिस अभिरक्षा में आरोपी युवक

- Advertisement -

मधेपुर, मधुबनी देशज टाइम्स। थाना क्षेत्र अंतर्गत बांकी गांव में हथियार के बल पर एक व्यक्ति से दिन-दहाड़े दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में बांकी गांव निवासी पीड़ित सुमन पंडित ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Advertisement -

दर्ज प्राथमिकी में बांकी गांव के ही नीतीश मुखिया को नामजद किया। आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में पीड़ित ने कहा है कि बीते 17 अगस्त को गांव में ही मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था।

- Advertisement -

इसी दौरान रास्ते में हरी गाछी के निकट नीतीश मुखिया ने घेर लिया और कमर से हथियार निकाल कर कनपट्टी पर तानते हुए दो हजार रुपए और मोबाइल छीन लिया।

थानाध्यक्ष हरि किशोर यादव ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 25 वर्षीय नीतीश मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धराये आरोपी नीतीश मुखिया को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में मुहर्रम पर गूंजा भाईचारा: जाले में प्रशासन-जनता ने मिलकर लिखी शांति की नई कहानी!

Darbhanga Muharram: दरभंगा के जाले में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन की कड़ी चौकसी और स्थानीय लोगों के सहयोग से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सांप्#DarbhangaMuharram,#BiharNews,#JalePeace

शराबबंदी वाले बिहार में ये क्या हो रहा है? विदेशी शराब की बाढ़, पीने वाले दोगुने अरेस्ट!

Bihar Prohibition: बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद अवैध शराब का कारोबार जारी है। जनवरी से मई 2026 के बीच 17.53 लाख लीटर शराब जब्त की गई, जिसमें विदेशी शराब की मात्रा देसी से अध#BiharProhibition,#BiharLiquorSeizure,#BiharCrime

बिहार में फिर सताएगी गर्मी! पूसा का अलर्ट, चढ़ा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी, पूर्वी हवाओं का असर, बारिश की उम्मीद नहीं

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप जारी है। समस्तीपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। उमस भरी गर्मी लोगों की परेश#BiharWeather,#SamastipurNews,#HeatWave

दरभंगा में नशा मुक्ति की बड़ी मुहिम, पंचायत से जेल तक चला विशेष अभियान!

Darbhanga Anti-Drug Campaign: दरभंगा में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रमौली पंचायत और बेनीपुर उपकारा में जागरूकता अभियान चला। लोगों ने नशामुक्त समा#DarbhangaNews,#AntiDrugCampaign,#BiharFightAgainstDrugs