spot_img

मधुबनी के जयनगर में यूपी की नाबालिग से गैंगरेप और लड़की की खरीद-फरोख्त की साजिश में UP POLICE का नया खुलासा

spot_img
- Advertisement -

जयनगर, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की नाबालिग लड़की खरीद-फरोख्त एवं गैंग रेप मामले में फिर नया खुलासा हुआ है। जहां एक ओर पीड़ित नाबालिग के बयान पर एक महिला समेत कुल 6 लोगों के नाम का खुलासा हुआ है। वहीं गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार यादव एवं सोनी देवी के बयान तथा जब्त मोबाइल के सीडीआर के आधार पर 20 अज्ञात लोगों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि मेडिकल जांच में भी चिकित्सक ने रेप की पुष्टि की है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने इस घटना की घोर निंदा की है। इधर यूपी पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों को यूपी पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे मऊ के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -

यूपी पुलिस ने जल्द बिहार के जयनगर पहुंचकर अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी व शिनाख्त करने की बात कही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार सोनी देवी के मोबाइल सीडीआर खंगाला गया है। जिसमे कुछ सफेदपोश के भी बेनकाब होने की संभावना जतायी जा रही है।।

- Advertisement -

यूपी के मऊ जिले के कोतवाली थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि जयनगर से बरामद नाबालिग लड़की के खरीद – फरोख्त व गैंग रेप मामले में दो गिरफ्तार आरोपियों समेत कुछ 6 लोगों को नामजद किया गया है। अभी तक आरोपी प्रमोद यादव एवं सोनू देवी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।वहीं जब्त मोबाइल के सीडीआर के आधार पर 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मऊ थाने में एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो को जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी बहुत कुछ बताने से परहेज कर रहे है। बता दें कि यूपी के मऊ जिले की एक नाबालिग लड़की करीब एक सप्ताह पूर्व घर जयनगर पहुंची गई थी। उनके परिजनों ने मऊ थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। यूपी पुलिस को सुराग मिलने के बाद जयनगर पहुंचे थे।

जयनगर पुलिस के सहयोग से पीड़ित लड़की को बरामद किया गया था। साथ में आरोपी प्रमोद यादव एवं सोनू देवी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रमोद यादव अशोक बाजार में नाइट गार्ड के रूप में काम करते थे। वह रेलवे स्टेशन के नजदीक अशोक मार्केट के पास से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने कब्जे में कर लिया था। दो तीन दिन रखने के बाद आरोपी सोनू देवी के हाथों बेचने की बात सामने आयी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला: अब हर महीने इस दिन…आपके गांव आएंगे ‘नेता जी’, सीधे सुनेंगे आपकी समस्या, जानिए

Bihar Gram Sabha: बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए हर महीने ग्राम सभा बैठकें अनिवार्य की हैं। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री और अधिकारी सीधे गांवों म#BiharGramSabha,#SamratChoudhary,#RuralDevelopment

सुपरस्टार गौरव खन्ना की शादी टूटी! पत्नी अकांक्षा ने दुनिया से छिपाई थी ये बात, अब सामने आया सच

Gaurav Khanna Divorce: टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी अकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबर सामने आई है। अकांक्षा ने 'लॉक अप सीजन 2' में खुद तलाक की बात कही और बताया क#GauravKhanna,#AkankshaChamola,#LockUpp2

बिहार पुलिस एग्जाम, दरभंगा-मधुबनी समेत इन जिलों के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Bihar Police Exam: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर! समस्तीपुर रेल मंडल 28 जून को 6 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचन#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#SamastipurRail

बिहार में अंतिम संस्कार अब महंगा! ₹90 करोड़ के नए श्मशान में ₹5000 तक खर्च, ₹1 लीज पर ईशा फाउंडेशन को जमीन, मिलेगी यह...

Bihar Crematorium: बिहार सरकार ने पटना के बांस घाट श्मशान को 90 करोड़ रुपए से आधुनिक बनाया, लेकिन संचालन ईशा फाउंडेशन को मुफ्त दे दिया। अब अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपए लगेंगे। स#BiharNews,#IshaFoundation,#PatnaCremation