spot_img

Madhubani News: धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता के अग्रदूत थे येचुरी

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Madhubani News: धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता के अग्रदूत थे येचुरी| जहां, सीताराम येचुरी के निधन पर (Yechury, pioneer of unity of secular parties, remembered in Madhubani) सर्वदलीय श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

- Advertisement -

मधुबनी में रविवार को भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी जिला कमिटि द्वारा सुरज नारायण सिंह देव नारायण गुरमैता टू विद्यालय के सभा कक्ष में सीपीएम जिला कमिटि द्वारा आयोजित सीताराम येचुरी जी के निधन पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

अध्यक्षता सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने किया, जबकि मंच संचालन दिलीप झा ने किया,श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विभूतिपुर के विधायक सीपीएम विधायक दल के नेता अजय कुमार ने कहा कि सीताराम येचुरी का जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा।

येचुरी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि एक ब्राह्मण परिवार तमिलनाडु में 12 अगस्त 1952 को जन्म लिए उनकी प्राथमिक शिक्षा हैदराबाद में हुआ फिर जब तेलंगाना आंदोलन शुरू हुआ तो प्रेसिडेंट स्कूल से सीबीएसई में भारत में प्रथम स्थान लाए,सेंट स्टीफेन कॉलेज से स्नातक और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमए किए फिर भारत का छात्र फेडरेशन का लगातार तीन बार अध्यक्ष बने।

उन्होंने बताया कि पीएचडी में दाखिला लिए और इमरजेंसी आंदोलन में भूमिगत हुए। फिर जेल गए उसके बाद भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य बने और राष्ट्रीय महासचिव तक का सफर तय किए,येचुरी जी मार्क्सवादी चिंतक, लेखक, साहित्यकार, प्रख्यात अर्थशास्त्री, धर्मनिरपेक्ष एकता के प्रतिक,सर्वश्रेष्ठ सांसद के साथ निपुण वक्ता थे, सभी भाषाओं के ज्ञाता भी रहे।

उन्होंने बताया कि वह विदेशों में भी बड़े बड़े मंच से लोगों को विद्वता का एहसास कराए और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता रहे,वह जन जन के नेता थे, और उच्च कोटि के शिक्षक के तौर पर भी कार्य किए, पत्रकारों के सवालों को बहुत ही सरलता बेहिचक जबाब देते रहे। आज हम लोगों के बीच नहीं रहे, लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चलने की हम लोग संकल्प लें।

जरूरत है कि  भारत के धर्मनिरपेक्ष,एकता भाईचारा सामाजिक न्याय,सामानता के साथ किसान मजदूरों के लिए सदैव अपनी बातों को मजबूती से रखते रहें। वक्ताओं ने कहा कि येचुरी जी बहुत ही लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने धर्मनिरपेक्ष दलों को एकजुटता के लिए सदैव तत्पर रहा करते थे। साम्प्रदायिकता के खिलाफ लोगों और नेताओं को गोलबंद कर समान विचारधारा वाले को एक मंच पर लाने का अथक प्रयास करते रहे, बहुत ही सुलझे हुए नेता रहे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Liquor News: मधुबनी में हड़कंप! पार्सल वैन से पकड़ी गई 405 लीटर शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, Darbhanga कनेक्शन

आज हम सब के बीच नहीं रहे जो बहुत ही पीड़ादायक है। परंतु भारतीय इतिहास में अमर हो गए। पूर्व सांसद सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि सांसद में जबरदस्त भाषण किया करते थे। जब संसदीय कार्यकाल में अंतिम भाषण किए तो कई सांसद रोने लगे उनके अंदर जबरदस्त प्रतिभा के धनी थे। सांसद में जनता के बुनियादी सवालों को जोर शोर से किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं सब के लिए एक आवाज रहे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में सनसनी! विवाहिता को गोली मारी, पति हिरासत में, क्या है दूसरी शादी का राज?

 

पूर्व विधायक रामअशीष यादव ने कहा जब सांसद में बोलने का समय आता था तो उनकी बातों को सर्वोच्च सांसद लोग बड़ी गंभीरता से उनकी बातों को सुनते थे। सत्ता पक्ष या विपक्ष सभी उनको सम्मान के साथ भाषण सुनते रहे,वह बड़े-बड़े सेमिनार में जाते रहे और अपनी प्रतिभा से लोगों को समा बांध देते थे और दुनिया उनको को सुनते थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

अपने विचारों, सिद्धान्तों के प्रति कभी समझौता नहीं किए। वक्ताओं ने कहा कि आज के समय में उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई। हम सब संकल्प लें और उनसे सिखने की जरूरत है,वह काफी सरल स्वभाव, साधारण जीवन, हंसमुख रहा करते थे। बड़े सम्मान के साथ लोग उनको देखते थे। वह काफी जनता के बीच लोकप्रिय रहे। सभा को राज कुमार यादव,माले के जिला सचिव धुर्व नारायण कर्ण, सीपीआई के मोती कुमार, विजय नाथ मिश्र, नारायण महतो, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सितलाम्बर झा,अवधेश कुमार, गणपति झा, आंनद मोहन चौधरी विजय नाथ मिश्र,अजीत यादव, विजय यादव, प्रेम कांत दास, शशिभूषण प्रसाद, राम जी यादव, जय जय राम यादव, बुद्ध प्रकाश, राजेद्र यादव,ईश्वर गुरमैता, रुचि कुमारी,श्याम लाल यादव सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Hajipur EOU Raid News: प्यून से अकाउंटेंट, फिर करोड़ों का बंगला: EOU के मनीष कुमार के दो ठिकानों पर RAID, हैरान कर देगी संपत्ति

हाजीपुर में EOU ने नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के ठिकानों पर छापा मारा। करीब 2 करोड़ से अधिक के आलीशान बंगले, थार गाड़ी, जेवरात और नकदी सहित आय से 208% अध#HajipurNews,#EOURaid,#CorruptionNews

Araria Border News: खुली INDO -Nepal Border पर हड़कंप! SSB और APF की संयुक्त गश्त ने बढ़ाई चौकसी

अररिया बॉर्डर पर एसएसबी और नेपाली एपीएफ ने संयुक्त गश्त की, जिसका उद्देश्य खुली सीमा पर सुरक्षा बढ़ाना और घुसपैठ-तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।#ArariaNews,#IndiaNepalBorder,#SSBNepalAPF

Muzaffarpur Rail News: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन की तैयारी! क्या खत्म होगा ट्रेनों का इंतजार? जानिए खास बात

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी रेल लाइन बिछाने का सर्वे तेज हो गया है। यह व्यस्त मार्ग पर बढ़ती भीड़ कम कर यात्रियों और माल ढुलाई को सुगम बनाएगा।#MuzaffarpurRail,#BiharNews,#RailwayExpansion

Madhubani Lottery News: जयनगर में अवैध लॉटरी का खेल खत्म! पुलिस ने 3 कारोबारियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

मधुबनी के जयनगर बाजार में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। तीन कुख्यात कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।#MadhubaniNews,#IllegalLottery,#BiharPolice