spot_img

Bihar News : शराब तस्करी के आपसी गैंगवार में डबल मर्डर, दो लोगों की हत्या

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो लोगों की हत्या (Murder) कर लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना आदापुर के नेपाल की सीमा से सटे सिरिसिया कलां की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मृत दोनों व्यक्ति की पहचान हरपुर ओपी थाना क्षेत्र के कचुरवारी गांव के नवल यादव के पुत्र 25 वर्षीय मनीष यादव और ब्रह्मदेव यादव के पुत्र 46 वर्षीय भरत यादव के रूप में की गयी है। आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करी में आपसी गैंगवार में वारदात को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -

थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सदल घटना स्थल पर पहुंच दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद से क्षेत्र तनाव है। पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल शव को मोतिहारी पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुल‍िस का कहना है क‍ि मामला काफी गंभीर है। जांच पड़ताल जारी है।

आदापुर थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि मृत दोनों शराब तस्करी के अन्य कारोबार में लिप्त थे। जिस कारण इनकी अन्य तस्करों के साथ आपस में रंजिश थी। पुलिस (Police) सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar GI Tag News: बिहार को मिली बड़ी खुशखबरी! 3 अनूठी कलाओं को GI टैग, कारीगरों की होगी चांदी

बिहार की तीन पारंपरिक कलाओं – नालंदा की बावन बूटी साड़ी, गया की पथरकट्टी शिल्पकला और भोजपुर की पिड़िया पेंटिंग – को GI टैग मिला है। यह उपलब्धि इन कलाओं को राष्ट#BiharGITag,#BiharArt,#IndianHandicrafts

Bihar Mystery Death News: बिहार से नेपाल तक हड़कंप!’खान कोचिंग’ विवाद से जुड़ रहे तार, ज्ञान बिंदु कोचिंग रोशन आनंद के भाई प्रिंस की...

पटना के मशहूर शिक्षक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मौत का रहस्य गहराया#PatnaNews,#NepalDeath,#MysteryDeath

Patna News : पटना PMCH का बड़ा फैसला: सांस के मरीजों को मिलेगी 24 घंटे तत्काल सुविधा, क्या बदल जाएगा बिहार का हेल्थकेयर?

पटना के PMCH में अब 24 घंटे रेस्पिरेटरी इमरजेंसी यूनिट शुरू हो गई है। यह इकाई फेफड़ों और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों को तत्काल विशेषज्ञ उपचार प्रदान करेगी,#PatnaHealth,#PMCH,#RespiratoryCare

Sasaram Police Training News: डेहरी ऑन सोन में पुलिस ट्रेनिंग: 16 महिला प्रशिक्षु अचानक बेहोश, 4 की हालत नाजुक; गर्मी बनी मुसीबत

बिहार के रोहतास जिले में भीषण गर्मी के बीच पुलिस प्रशिक्षण के दौरान 16 महिला प्रशिक्षु बीमार पड़ गईं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। यह पहली घटना नहीं है; पहले भ#SasaramNews,#BiharPolice,#PoliceTraining