spot_img

Bihar News: Darbhanga के Laheriyasarai थाना का फर्जी दरोगा धराया

पुलिस के नाम पर रौब, करता था ठगी, Nalanda में गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

- Advertisement -

Bihar Police Fake Inspector: Bihar News: Darbhanga के Laheriyasarai थाना का फर्जी दरोगा धराया। पुलिस के नाम पर रौब, करता था ठगी, Nalanda में (Fake inspector arrested in Nalanda) गिरफ्तार।

नालंदा में फर्जी दरोगा धराया, दरभंगा के नाम पर दे रहा था सबको धोखा

नालंदा में फर्जी दरोगा धराया है। नालंदा पुलिस ने फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है। यह फर्जी दारोगा लहेरी थाना में जाकर खुद को दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित बताकर रौब दिखा रहा था। उसकी पहचान शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के महानंदपुर निवासी सतीश कुमार के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई है। नीतीश कुमार ने खुद को 2018 बैच का दारोगा बताया और लहेरियासराय में अपनी तैनाती की बात कही।

यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet: 5 नए विश्वविद्यालय, AI मिशन, 1 लाख करोड़ की टाउनशिप, शिक्षकों के ट्रांसफर नियम... बिहार कैबिनेट के 47 बड़े फैसले

वह दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित दारोगा के रूप में

जानकारी के अनुसार, वह दरभंगा के लहेरियासराय थाना में पदस्थापित दारोगा के रूप में प्रस्तुत कर लोगों को ठगता था। वह नालंदा के लहेरी थाना में पहुंचकर खुद को एक उच्च पदाधिकारी बताने लगा और महिला दारोगा निशा भारती पर काम करने का दबाव भी डालने लगा।

यह भी पढ़ें:  बड़ा प्रशासनिक फैसला: बिहार में 14 IAS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, जानिए -किन विभागों की बदली किस्मत, कौन इधर से उधर?

पहचान की पुष्टि के लिए मोबाइल में पुलिस की वर्दी पहने

इस दौरान उसने अपनी पहचान की पुष्टि के लिए मोबाइल में पुलिस की वर्दी पहने हुए अपनी तस्वीर दिखाई, लेकिन लहेरी थाना के अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ। उन्होंने लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष से संपर्क किया, जिससे पता चला कि वहां नीतीश कुमार नाम का कोई दारोगा नहीं है।

 जब अधिकारियों ने उससे पहचान पत्र की मांग की, तो

इसके बाद, जब अधिकारियों ने उससे पहचान पत्र की मांग की, तो वह और अधिक संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल की जांच की, जिसमें कई फर्जी दस्तावेज और पुलिस वर्दी में उसकी तस्वीरें मिलीं। ये तस्वीरें उसने भोले-भाले लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल की थीं।

यह भी पढ़ें:  मयंक राज : दरभंगा के इस बेटे ने कर दिखाया कमाल! 10 लाख की फंडिंग से Droneman स्टार्टअप बिहार में लाएगा क्रांति

 वह एक युवती के साथ प्रेम संबंध में भी था

जांच के दौरान यह भी पता चला कि वह एक युवती के साथ प्रेम संबंध में भी था, जिसे उसने खुद को दारोगा बताकर धोखे में रखा था। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने नीतीश कुमार के खिलाफ और भी गहन जांच शुरू कर दी है, जिसमें उसकी पूरी पृष्ठभूमि और गतिविधियों की जांच की जा रही है।

लहेरी थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया

लहेरी थाना के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि वह एक फर्जी अधिकारी बनकर न केवल पुलिस कर्मियों को, बल्कि आम लोगों को भी धोखा दे रहा था।गिरफ्तारी के बाद से पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। उसके मोबाइल से मिले फर्जी दस्तावेजों और तस्वीरों की भी जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में बड़ा हादसा! दो बाइक की टक्कर में घनश्यामपुर के युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा में बुधवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक रवि सहनी की मौत हो गई। बेनीपुर के अन्टौर गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर हुई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur

कई शुभ संयोग एक साथ : खुलेगी किस्मत! 25 जून को शिव-सिद्ध योग से इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें अपना हाल

June 25 Rashifal: 25 जून को निर्जला एकादशी और गायत्री जयंती के साथ शिव योग, सिद्ध योग, रवि योग जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों से तुला और मकर राशि समेत कई राशियों को करियर#June25Rashifal,#NirjalaEkadashi,#ShivaYoga

मुजफ्फरपुर: शादी में आधी रात को हुई फायरिंग, फिर लड़की के मामा की संदिग्ध मौत! हत्या या हादसा?

Muzaffarpur Firing News: मुजफ्फरपुर में शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं. हर्ष फायरिंग के बाद लड़की के मामा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस हर एंगल से जांच में जु#MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#HarsFiring

भोजपुर एनकाउंटर: गहरी रात के सन्नाटे में जब SP राज पहुंचे भरत के घर, मां आशा देवी ने पूछा- रख दी बड़ी डिमांड |...

Bihar Encounter: भोजपुर में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के बाद सियासी बवाल मचा है. एसपी श्री राज पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे, जहां मां आशा देवी ने न्याय की गुहार लगाई.#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari