Bihar Festival Trains: आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए कुल 8 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, आनंद विहार, जोगबनी, सुपौल और कामाख्या जैसे महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का ठहराव बरौनी, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, शाहपुर पटोरी, खगड़िया, बेगूसराय और कटिहार सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर सुनिश्चित किया गया है। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि,
‘पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि में किया जायेगा।’
पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन का विस्तृत शेड्यूल
गाड़ी संख्या 06021/06022 पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन का परिचालन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, पेरम्बूर और काटपाडी के रास्ते होगा। यह ट्रेन यात्रियों को दक्षिण भारत से बिहार तक का सीधा संपर्क प्रदान करेगी।
- 06021 पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल: यह ट्रेन 4 अक्तूबर से 1 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को पोत्तनूर से सुबह 6.15 बजे खुलेगी। यह मंगलवार को डीडीयू में 5.35 बजे, बक्सर में 6.53 बजे, आरा में 7.55 बजे, दानापुर में 8.45 बजे, पाटलिपुत्र में 9.30 बजे, सोनपुर में 10.13 बजे, हाजीपुर में 10.25 बजे और शाहपुर पटोरी में 11.30 बजे रुकते हुए दोपहर 1.30 बजे बरौनी पहुंचेगी।
- 06022 बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल: वापसी में यह ट्रेन 7 अक्तूबर से 4 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को बरौनी से सुबह 10.30 बजे खुलेगी। यह शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर और डीडीयू समेत विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शुक्रवार को शाम 6.30 बजे पोत्तनूर पहुंचेगी।
आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल की पूरी जानकारी
पूर्वोत्तर बिहार के यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बड़ी सौगात है। गाड़ी संख्या 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल पूर्णिया, कटिहार, मानसी, खगड़िया, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
- 04008 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल: यह ट्रेन 10 अक्तूबर से 7 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार से सुबह 8.30 बजे खुलेगी। अगले दिन यह हाजीपुर में 3 बजे, शाहपुर पटोरी में 3.45 बजे, बरौनी में 4.45 बजे, बेगूसराय में 5.18 बजे, खगड़िया में 5.53 बजे, मानसी में 6.05 बजे, नवगछिया में 7.10 बजे, कटिहार में 10.50 बजे, पूर्णिया में 12.18 बजे, अररिया कोर्ट में 1.13 बजे और फारबिसगंज में 1.48 बजे रुकते हुए दोपहर 3 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
- 04007 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल: वापसी में यह ट्रेन 11 अक्तूबर से 8 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोगबनी से शाम 6.30 बजे खुलेगी। यह फारबिसगंज, अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर में रुकते हुए मंगलवार को सुबह 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का रूट और समय
गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन सहरसा, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी और प्रयागराज के रास्ते किया जायेगा। यह ट्रेन सुपौल और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए सीधी कनेक्टिविटी देगी।
- 04072 नई दिल्ली-सुपौल फेस्टिवल स्पेशल: यह ट्रेन 1 अक्तूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से रात 9.35 बजे खुलेगी। यह दूसरे दिन रात 9.05 बजे हाजीपुर, 10.10 बजे शाहपुर पटोरी और तीसरे दिन रात 12.35 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसके बाद बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए सुबह 6.35 बजे सुपौल पहुंचेगी।
- 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल: वापसी में यह ट्रेन 3 अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन सुपौल से सुबह 7.45 बजे खुलेगी। यह सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी और हाजीपुर में रुकते हुए अगले दिन दोपहर 3 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली के बीच भी चलेगी विशेष ट्रेन
पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली और कामाख्या के बीच एक और विशेष ट्रेन की घोषणा की गई है। गाड़ी संख्या 04076/04075 दिल्ली-कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन प्रयागराज, डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार के रास्ते किया जायेगा।
- 04076 दिल्ली-कामाख्या फेस्टिवल स्पेशल: यह ट्रेन 3 अक्तूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से रात 12.30 बजे खुलेगी। यह डीडीयू में शाम 4.15 बजे, पाटलिपुत्र में रात 8.40 बजे, हाजीपुर में रात 10.30 बजे और अगले दिन बरौनी में रात 12.35 बजे रुकते हुए सुबह 6.10 बजे कटिहार पहुंचेगी। इसके बाद विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 9.15 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
- 04075 कामाख्या-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल: वापसी में यह ट्रेन 5 अक्तूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को कामाख्या से सुबह 5 बजे खुलेगी। यह शाम 6.40 बजे कटिहार, रात 10.05 बजे बरौनी, अगले दिन रात 12.15 बजे हाजीपुर, 1.25 बजे पाटलिपुत्र और सुबह 5.10 बजे डीडीयू रुकते हुए रात 8.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और भीड़भाड़ से भी राहत मिलेगी। पूर्व मध्य रेल ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।







