पटना/देशज टाइम्स। बिहार सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों को आगामी विधानसभा चुनाव 2025 और प्रशासनिक दक्षता से जोड़कर देखा जा रहा है।
किसे कहां भेजा गया? देखिए पूरी तबादला सूची
| अधिकारी का नाम | पूर्व पद | नया पद |
|---|---|---|
| डॉ. प्रीति (IAS-2019) | नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, जहानाबाद |
| अनुपमा सिंह (IAS-2020) | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, भोजपुर | संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, पटना |
| गुंजन सिंह (IAS-2020) | स्वास्थ्य विभाग, पटना | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, भोजपुर |
| शुभम कुमार (IAS-2021) | बाढ़, पटना | नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम |
| शैलेजा पांडेय (IAS-2021) | अररिया | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, समस्तीपुर |
| शिवांगी दीक्षित (IAS-2021) | पूर्वी चंपारण | नगर आयुक्त, मुंगेर नगर निगम |
| सूर्य प्रताप सिंह (IAS-2021) | रोहतास | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, कैमूर |
| प्रवीण कुमार (IAS-2021) | नालंदा | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, बक्सर |
| आकाश चौधरी (IAS-2021) | समस्तीपुर | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, बक्सर |
| सारा अशरफ (IAS-2021) | गया | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, सुपौल |
| अनिल बसाक (IAS-2021) | रोहतास | मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मधुबनी |
| लक्ष्मण तिवारी (IAS-2021) | सासाराम | नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम |
तबादलों के पीछे क्या रणनीति है?
विधानसभा चुनाव से पहले युवा और नए बैच के अफसरों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात करना प्रशासन की सक्रियता दिखाता है। फील्ड में अनुभव देने के लिए जिलों में तैनात किया गया है ताकि ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्रियान्वयन बेहतर हो। स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और जिला परिषद जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अफसरों की अदला-बदली से योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का प्रयास।
प्रशासनिक तबादलों पर क्या बोले जानकार?
प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव: आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी का हिस्सा है| विकास योजनाओं की समीक्षा और क्रियान्वयन में तेजी लाने का प्रयास, ,स्थानीय शासन और स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में कदम है|ॉॉ







