spot_img

Big Action: पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के यहां छापेमारी, विशेष निगरानी इकाई को मिला एक करोड़, एक्शन जारी

spot_img
- Advertisement -

बिहार में निगरानी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। सुबह गोपालगंज में राजस्व कर्मी को दबोचने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने एक दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, यहां निगरानी विभाग को एक करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली है जो एक कार्यपालक पदाधिकारी का है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना टेंडर घोटाला: IAS संजीव हंस पर गिरी गाज, 7 पर चार्जशीट, दो अधिकारियों को मिली राहत!

पटना स्थित रुकनपुर के फ्लैट में छापाBig Action: पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के यहां छापेमारी, विशेष निगरानी इकाई को मिला एक करोड़, एक्शन जारी

जानकारी के अनुसार, बिहार के नगर परिषद भभुआ के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की गई। उनके पटना स्थित रुकनपुर के फ्लैट में छापा मारा गया।

यह कार्रवाई विशेष निगरानी इकाई ने भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति मामले में की। निलंबन से पहले श्रीवास्तव हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तैनात थे।

यह भी पढ़ें:  Terms & Conditions : बिहार के कॉलेजों में अब प्रिंसिपल बनना नहीं होगा आसान! राजभवन ने जारी किए बेहद सख्त नियम

बताया जा रहा है कि उनके पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर आज फिर एक घोटालेबाज अधिकारी के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट द्वारा छापेमारी की गईं।

दरअसल यह पूरा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सामने आया था। एक शख्स ने भ्रष्टाचार को लेकर भभुआ नगर परिषद के पूर्व कार्यपालक अधिकारी अनुभूति प्रसाद श्रीवास्तव के खिलाफ शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें:  बिहार में मौसम का 'अजीब' मिजाज! लू और आंधी-बारिश ने एक साथ किया Knock Knock, जानें अपने शहर का हाल

जनता दरबार में शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल पूरे मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अनुभूति श्रीवास्तव इन दिनों हाजीपुर नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी के पद पर थे। लेकिन 18 अगस्त को उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

आज 1 सितंबर को विशेष निगरानी इकाई के द्वारा अनुभूति श्रीवास्तव के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

Big Action: पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव के यहां छापेमारी, विशेष निगरानी इकाई को मिला एक करोड़, एक्शन जारी

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD