spot_img

समस्तीपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी! कौन किससे प्यार किया… शादी की… फिर दूसरे के प्यार में फंसा…| अंत पढ़िए -पति के सामने ही प्रेमिका की प्रेमी से करा दी शादी! जानें क्यों हुआ ऐसा?

Samastipur News: समस्तीपुर के सिंघिया खुर्द गांव में ग्रामीणों ने शादीशुदा प्रेमिका को प्रेमी संग पकड़ा, फिर पंचायत में चौंकाने वाला फैसला सुनाया गया। छह माह पहले लव मैरिज करने वाली महिला की उसके पुराने प्रेमी से ही दोबारा शादी करा दी गई, जबकि दोनों के बच्चे भी हैं।

spot_img
- Advertisement -

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की उलझन और समाज के फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। गांव में पंचायत बैठी और महिला के मौजूदा पति की मौजूदगी में ही उसकी शादी उसके पुराने प्रेमी से करा दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि महिला और दोनों पुरुष पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी हैं। यह पूरा घटनाक्रम कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव का है।

- Advertisement -

डेढ़ साल पहले शुरू हुई थी प्रेम कहानी, फिर हुई पहली लव मैरिज

मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया की रहने वाली अनुराधा कुमारी ने करीब डेढ़ साल पहले सिंघिया खुर्द गांव स्थित एएनएम कॉलेज में एडमिशन लिया था। यहीं पढ़ाई के दौरान उसका कॉलेज स्टाफ मनोहर कुमार से अफेयर शुरू हो गया। छह महीने पहले अनुराधा और मनोहर ने प्रेम विवाह कर लिया। हालांकि, मनोहर भी पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। इस शादी के बाद भी अनुराधा का अपने पुराने प्रेमी पन्नालाल यादव से संपर्क बना रहा। वे चोरी-छिपे एक-दूसरे से मिलते रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी में खूनी जमीन विवाद: हिंसक हो उठा लखनौर, चली कईं राउंड गोली, सीने में लगी, ट्रैक्टर से कुचले गए कई लोग, गांव में भारी तनाव!

पति की मौजूदगी में हुई पंचायत, चौंकाने वाला फैसला

शनिवार की रात पन्नालाल अपनी प्रेमिका अनुराधा से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इस घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में ग्रामीणों ने एक हैरान कर देने वाला फैसला लिया। मनोहर की मौजूदगी में ही अनुराधा की शादी उसके पुराने प्रेमी पन्नालाल से करा दी गई।

प्रेमी पन्नालाल यादव ने बताया, ‘करीब 10 साल पहले मैं खगड़िया में रहता था और एक स्कूल में पढ़ाता था। अनुराधा उसी स्कूल में पढ़ती थी। हमारी जान-पहचान हुई और नजदीकियां बढ़ीं, लेकिन बाद में मैं वापस अपने घर आ गया। यहां मेरी शादी दूसरी लड़की से हो गई। अनुराधा ने जब सिंघिया गांव में नर्सिंग कोर्स में एडमिशन कराया, तब मुझे इसकी जानकारी मिली। इसके बाद हमारी बातचीत फिर से शुरू हो गई। छह महीना पहले उसने कॉलेज के स्टाफ मनोहर से लव मैरिज की, फिर भी हमारी बातचीत होती रही।’

- Advertisement -

10 साल पुराना रिश्ता और बच्चों की हकीकत

पन्नालाल यादव ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव का निवासी है। वह भी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, जिसमें 12 साल की एक बेटी और 9 साल का एक बेटा शामिल है। अनुराधा और पन्नालाल की जान-पहचान करीब 10 साल पुरानी है। पन्नालाल के अनुसार, जब वह खगड़िया में शिक्षक था, तब अनुराधा उसकी छात्रा थी, और यहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। इस अजब शादी के बाद अब सभी पक्ष और उनके बच्चों का भविष्य क्या होगा, यह देखना बाकी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

तेजप्रताप की गिरफ्तारी पर भड़के तेजस्वी यादव, बिहार सरकार को दी सीधी चेतावनी: ‘कल तक रिहा नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन’

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने अपने भाई तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी और नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस को लेकर बिहार सरकार को सीधा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर 'क#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#NEETProtest

मधुबनी में खूनी जमीन विवाद: हिंसक हो उठा लखनौर, चली कईं राउंड गोली, सीने में लगी, ट्रैक्टर से कुचले गए कई लोग, गांव में...

Madhubani Land Dispute: मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इसमें पांच राउंड फायरिंग हुई, एक व्यक्ति को गोली लगी और कई ट्रैक्टर से कुच#MadhubaniNews,#BiharLandDispute,#CrimeInBihar

सीवान में हिंसा के बाद प्रशासन का ‘हार्ड एक्शन’: DM-SP सड़क पर, 61 गिरफ्तार, इंटरनेट भी बंद!

Siwan Law and Order: नीट पेपर लीक पर भड़की हिंसा के बाद सीवान में हालात सामान्य हो रहे हैं। डीएम और एसपी ने फ्लैग मार्च कर लोगों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। 61 उपद्रवियों को हिरासत#SiwanNews,#BiharBandh,#NEETPaperLeak

Bihar Teacher Vacancy बिहार में शिक्षकों के लिए बंपर मौका! 20 हजार से ज्यादा भर्ती, तारीखें नोट कर लें|TRE-4 बहाली की पूरी टाइम लाइन...

Bihar Teacher Vacancy: बिहार में 20 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने TRE-4 और ऑनलाइन ट्रांसफर की पूरी टाइमलाइन बताई है।#BiharTeacherVacancy,#TRE4,#MithileshTiwari