spot_img

Madhubani News | अंधराठाढ़ी Maharal station का PM Narendra Modi ने किया श्रीगणेश

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | अंधराठाढ़ी Maharal station का PM Narendra Modi ने किया श्रीगणेश जहां अंधराठाढ़ी महरैल स्टेशन का पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को उद्घाटन किया। लोकार्पण करते सांसद रामप्रीत मंडल, विधायक रामप्रीत पासवान मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय सांसद व विधायकों समेत स्थानीय लोगों ने स्टेशन को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। 

- Advertisement -

अंधराठाढ़ी प्रखंड के महरैल स्टेशन पर निर्मित गुड्स शेड सहित अन्य चार योजनाओं का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट से उद्घाटन किया। और सभी योजना राष्ट्र को समर्पित की। हालांकि महरैल स्टेशन पर स्थानीय स्तर पर सांसद रामप्रीत मंडल,विधायक रामप्रीत पासवान एवं पूर्व मुखिया गीता नाथ झा सहित अन्य के द्वारा इन चारों योजनाओं का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया गया। महरैल स्टेशन पर नवनिर्मित गुड्स शेड, झंझारपुर, घोघरडीहा स्टेशन पर निर्मित स्टाॅल वन स्टेशन वन उत्पाद एवं सकरी निर्मली रेलखंड अमान परिवर्तन झंझारपुर- महरैल- वाचस्पति नगर स्टेशन योजना का उद्घाटन किया गया है।

- Advertisement -

सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। इसी का नतीजा है कि आज गौरव का दिन है। वाचस्पति नगर से लौकहा के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया जाएगा।विधायक रामप्रीत पासवान ने कहा कि महरैल में रैंक पॉइंट होने से खुशी जाहिर की है। इससे स्थानीय जगह के विकास के द्वार खुले हैं। स्टेशन के बगल में मिथिला पेटिंग, मखाना आदि की दुकान खोल सकते हैं।

- Advertisement -

इससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। गरीब कल्याण योजना, महिला सशक्तिकरण, खाद्यान्न योजना से लोगों को लाभ हुआ है। देश में 32 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क निर्माण किया जा रहा है। रेलवे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है।

रेल विभाग के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर प्रेम रंजन कुमार, एडीइएन अबदुस समद, समस्तीपुर मंडल के वेल्फेयर इंस्पेक्टर हरि राम ने कहा वाचस्पति नगर तक जल्द ट्रेन चलने की उम्मीद है। इसके लिए स्पीड ट्रायल भी दो दिन होगी।

14 मार्च को वाचस्पति नगर से लौकहा रेलखंड का सीआरएस सुवोमय मित्रा की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। मौके पर मुखिया प्रबोध झा, पूर्व मुखिया प्रो. गीतानाथ झा, भाजपा के झंझारपुर लोकसभा संयोजक हरि मोहन चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय,विनय कुमार झा,विजय राम,सचिन मिश्रा, कुंवर लाल मिश्र आदि मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड: विजय चौधरी का बड़ा ऐलान, बाढ़-सूखे से निपटने का मास्टरप्लान तैयार!

Bihar Government: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने बाढ़ और सूखे से निपटने की नई रणनीति, केंद्रीय सह#BiharGovernment,#VijayChaudhary,#FloodManagement

दरभंगा में बिजली ने बढ़ाई किसानों की मुसीबत! जाले में धान रोपनी पर मंडराया संकट

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में धान रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को बिजली कटौती से जूझना पड़ रहा है। हल्की बारिश में भी बिजली गुल होने से सिंचाई का काम प्रभावित हो#DarbhangaNews,#BiharFarmers,#ElectricityCrisis

बाबा नागार्जुन की जयंती पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए MLA विनय ने दिया ये खास संदेश ..’नवतुरिया आगा आबू’ !

Bihar Nagarjun Jayanti: बिहार सरकार ने जनकवि बाबा नागार्जुन की जयंती को राजकीय समारोह का दर्जा दिया है। उनके पैतृक गांव तरौनी में भव्य आयोजन हुआ, जहां बेनीपुर विधायक प्रोफेसर विनय चौधर#BiharNagarjunJayanti,#DarbhangaNews,#VinayChoudhary

बिहार सरकार पर आनंद मोहन का बड़ा हमला: क्या नीतीश से रिश्ते के बावजूद बढ़ेंगी राजनीतिक चुनौतियां?

Bihar Politics: पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नालंदा में बिहार की राजनीति और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से पारिवारिक संबंध बताते हुए भी सत्ता परिवर्तन, विभाग#BiharPolitics,#AnandMohan,#NitishKumar