spot_img

बिहार में अपने मित्रों से मिलने गए दो युवकों की पीटकर हत्या, मुख्य सड़क के किनारे गढ़े से मिली लाश, अवैध संबंध में मर्डर!

spot_img
- Advertisement -

सिवान शहर के दो युवकों का शव सिवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मिलने से युवकों के परिजनों में जहां मातम का माहौल है वहीं शहर के आम लोगों में सनसनी फैली हुई हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुफस्स्लि थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह दो युवकों का शव बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

बिहार में अपने मित्रों से मिलने गए दो युवकों की पीटकर हत्या, मुख्य सड़क के किनारे गढ़े से मिली लाश, अवैध संबंध में मर्डर!

वहीं, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरांव गांव के लोग सुबह जब टहलने निकले तब चंवर (छोटा तालाब) के पास दो युवकों का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

साहिल आलम और शहबान अपने दो अन्य मित्रों के साथ बुधवार की दोपहर एक महिला से मिलने पास ही गांव के गए थे. दो युवक रात को अपने घर लौट गए लेकिन साहिल और शहबान का गुरुवार को शव बरामद किया गया।

मुख्य सड़क के किनारे एक गढ़े से मिला शव

नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी शकील आज़म के पुत्र शाहिल आज़म और टोली निवासी मोहम्मद लाडले के पुत्र शहबल का शव गुरुवार की सुबह सिवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र ग्राम करूआ और सरावे के बीच मुख्य सड़क के किनारे एक गढ़े से मिला है।

मृतकों के परिजनों की मानें तो दोनों युवक अपने साथी शहर के शुक्ल टोली निवासी राहुल कुमार व पुरानी किला निवासी गोलू कुमार के साथ बुधवार को सांयकाल सात बजे बाइक से गोपालगंज जिले के हथुआ अपने किसी मित्र से मिलने गए हुए थे। राहुल और गोलू एक बाइक से थे और शहबल और साहिल दूसरे बाइक से थें।

बुधवार को देर रात को राहुल और गोलू सिवान लौट आए वहीं शहबल और साहिल नहीं लौटे।मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह करूआ गांव से ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि गांव के बगल में मुख्य सड़क के किनारे गढ़े में दो अज्ञात युवकों का शव पड़ा हुआ है।

मुफस्सिल थाना पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर ले कर आई। थाना पहुंचने पर शव की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला निवासी शकील आज़म के पुत्र शाहिल आज़म और शुक्ल टोली निवासी मोहम्मद लाडले के पुत्र शहबल के रूप में की गई।दोनों शव को देखने के बाद प्रतित होता है कि दोनों युवकों का गला घोंट कर हत्या किया गया है।

पूरे मामले के संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और क्यों की गई है,अभी बताना मुश्किल है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

मृतक दोनों युवक साहिल और शहबल के साथ गए युवक राहुल और गोलू से भी पुलिस पुछताछ कर रही हैं। खबर प्रेषण तक पुलिस अपने देख-रेख में शव का पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी कर रही थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में खेल क्रांति! अगस्त से शुरू होगा बिहार का पहला इंटरनेशनल हॉकी ग्राउंड | बिछेगा एस्ट्रो टर्फ

Patna Sports News: पटना के राजेंद्र नगर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी ग्राउंड का काम तेज हो गया है, अगस्त तक उद्घाटन का लक्ष्य है। FIH की टीम ने गुणवत्ता जांची है।#PatnaSports,#BiharHockey,#RajendraNagar

भोजपुर एनकाउंटर: ‘बेटे के हत्यारों को फांसी दो’, मां की इस बात से हिला जांच आयोग, SDM पर भी गंभीर आरोप | बिहार स्टेट...

Bihar Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू हो गई है। मां आशा देवी ने रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा से हत्यारों को फांसी देने#BiharEncounter,#BhojpurNews,#BharatTiwari

बिहार के गांवों में बड़ा बदलाव: हर महीने मनेगा ‘पंचायत विकास दिवस’, जानिए आपको क्या मिलेगा लाभ?

Bihar Panchayat: बिहार सरकार ने ग्रामीण शासन को मजबूत करने के लिए 'पंचायत विकास दिवस' की घोषणा की है। यह हर महीने की आखिरी रविवार को मनाया जाएगा, जिसकी शुरुआत 28 जून से होगी।#BiharPanchayat,#PanchayatVikasDiwas,#SamratChoudhary

चौंकाने वाला दावा: RJD MLA भाई बीरेंद्र बोले- बिहार में हुए सभी एनकाउंटर ‘फर्जी’, पुलिस की भेदभाव | Bihar Politics HOT

Bihar Police: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हुए सभी एनकाउंटर फर्जी हैं और पुलिस जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव करती ह#BiharPolice,#BhaiVirendra,#RJD