spot_img

KK Pathak | Bihar News | …तेरा क्या होगा KK….“गालीबाज़ Pathak ! ……गलती से मिस्टेक…

spot_img
- Advertisement -

KK Pathak | Bihar News | तेरा क्या होगा KK….Pathak …। यह सवाल बिहार पूछ रहा है। बिहार जानना चाहता है। बिहार समझना चाहता है। कारण, बिहार को ऐसे अफसरों की जरूरत है। जो एक्शन ले। सिस्टम को पटरी पर लाने के लिए अपना सबकुछ झोंक दे। तांक पर रख दे। मगर, ये बिहार है। यहां, काम करना। करवाना बेहद कठिन। क्योंकि, कार्यसंस्कृति का अभाव हर जगह, हर दफ्तर, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य…प्रशासनिक क्षमता हर तरफ इसका अभाव है।

- Advertisement -


- Advertisement -

KK Pathak | अगर कोई अफसर, काम मांगता है तो काम करवाना चाहता है तो…

ऐसे में अगर कोई अफसर, काम मांगता है तो काम करवाना चाहता है तो…उन्हें रोकने पर आमाद हर वर्ग…उतावला हो उठता है। मगर, सीएम नीतीश कुमार ने सही कहा, वह ईमानदार हैं। केके में जो क्षमता है। वह पूरे बिहार के सिस्टम को चाहिए ही चाहिए। भले, सरकार किसी की भी हो। मगर, ऐसे अफसर को सलाम करने को जी चाहता है…मगर, जो खबरें हैं वह आपको बताना भी फर्ज है, सो लौटते हैं उसी गालीबाज पाठक पर जो अभी टारगेट में हैं। मगर, एक बात आसानी से कहना चाहूंगा…जो काम मांगता है, उसके मुंह से…गलती से मिस्टेक…

- Advertisement -


KK Pathak | बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने

बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने राज्य शिक्षा विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पाठक के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। सभापति के कक्ष में 5-6 सदस्यीय कमेटी केके पाठक के वीडियो की समीक्षा करेगी। फिर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए महाखुशखबरी! भागलपुर में होगा लेजर-ड्रोन शो, सुरक्षा भी अभूतपूर्व


KK Pathak | केके पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे गाली देते

दरअसल, केके पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे गाली देते हुए दिख रहे हैं। उनके इस वीडियो से लग रहा है कि वे शिक्षकों या शिक्षा विभाग के अधिकारी से बात कर रहे हैं।


KK Pathak | पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ ने लिखा है “गालीबाज़ पाठक ! 

इस वीडियो को शेयर करते हुए पालीगंज के विधायक संदीप सौरभ ने लिखा है कि “गालीबाज़ पाठक ! जो आदमी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग में शिक्षकों के

लिए गाली वाले शब्द का इस्तेमाल करता है, उसका शिक्षकों के प्रति क्या व्यवहार होगा। सुनिए के के पाठक की बात ! … 9 बजे टीचर पहुँच जाएगा, सफ़ाई कराएगा, स्कूल खोलेगा साला नौ से सवा नौ के बीच में कभी भी चेतना सत्र शुरू कर दे….”

आज गुरुवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने केके पाठक द्वारा शिक्षकों के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का मामला उठाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसपर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सरकार की तरफ से विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष के साथी कई तरह के मुद्दे उठाते जा रहे हैं, लेकिन सभी

यह भी पढ़ें:  भोजपुर एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राष्ट्रपति सचिवालय भी सक्रिय; पुलिस पर FIR की मांग ने बढ़ाई बेचैनी!


KK Pathak | कैसे कोई शिक्षक को गाली दे सकता हैं !

का विषय एक ही होता हैं। हमने जो सुना शायद किसी वीडियो या टेप या गाली की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल भी यह मुद्दा विधान परिषद में उठा था। हमने इसपर कहा भी था कि कैसे कोई शिक्षक को गाली दे सकता हैं ! किसी अधिकारी को सामान्य नागरिक को भी गाली देने का अधिकार नहीं है।


KK Pathak | सभापति फैसला लेंगे उस फैसले पर सरकार कार्रवाई करेगी

विजय चौधरी ने कहा कि हम ‘डॉक्टर’ चंद्रशेखर को बताना चाहेंगे कि मोबाइल पर कोई वीडियो सदन में नहीं चलाया जा सकता और मोबाइल मीडिया गैलरी में दिखा रहे हैं, जो आसान के इजाजत के बैगर सही नहीं हैं। उस सदन में हमलोगों ने बता दिया कि जो भी सभापति फैसला लेंगे उस फैसले पर सरकार कार्रवाई करेगी।


KK Pathak | सभापति अपने चेंबर में वीडियो को देखेंगे।

विधान परिषद में पक्ष और विपक्ष की मांग के पर सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने केके पाठक की शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार वाले वायरल वीडियो को देखने की बात कही थी। इसपर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने सदन के कोरम के अनुसार वहां वीडियो टेलीकास्ट नहीं करने की बात रखी थी, जिसपर निर्णय हुआ कि सभापति अपने चेंबर में वीडियो को देखेंगे।


KK Pathak | अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी।

तब सभापति ने कहा था कि केके पाठक के वीडियो में अगर अपशब्द या कोई गलती या अमर्यादित बात हुई तो कार्रवाई होगी। सभापति के इसी कथन को जरिया बनाते हुए सरकार ने इस बात से अपना पल्ला एक प्रकार से झाडते हुए सारा निर्णय सभापति के

पल्ले डाल दिया है। केके पाठक पर सरकार क्या एक्शन लेती है, यह सभापति के फैसले पर निर्भर है। ऐसे में अब पक्ष और विपक्ष की नजर सभापति के फैसले पर है।


KK Pathak | वॉकआउट…सदन का बहिष्कार

इधर जब सरकार ने केके पाठक के अभद्र भाषा वाले विडियो को लेकर विधान परिषद के सभापति की जांच का हवाला दिया तो सदन में विपक्ष के रूप में काबिज़ महागठबंधन के तमाम दलों के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्षी दलों ने उच्च सदन के हवाले की बात से इत्तेफाक न रखते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें:  लास्ट चांस! MMHAPU में PG-MBA एडमिशन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई!

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अरे कमाता तो कुत्ता भी है…! ‘कुत्ता’ के बयान पर मचा बवाल!

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने राजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए विवादित टिप्पणी की। उन्होंने 'कुत्ता' शब्द का इस्तेमाल किया और#BiharPolitics,#DilipJaiswal,#ControversialStatement

दरभंगा में खूनी संघर्ष: हत्या-गोलीकांड के बाद नाले से मिली पिस्तौल, ASI की जान बची

Darbhanga Crime: दरभंगा के ओझौल गांव में हुए गोलीकांड और हत्या मामले में पुलिस ने नाले से एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। सहायक दरोगा मोहम्मद मोबीन का सफल ऑपरेशन हुआ,#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#OjhaulVillage

दरभंगा में सिर्फ पानी की बोतल के लिए हत्या! बेनीपुर में खूनी वारदात, पुलिस ने दबोचा मुख्य हत्यारा

Benipur Crime: बेनीपुर के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद साहु को गिरफ्तार कर#BenipurCrime,#BiharPolice,#MotipurMurder

दरभंगा वालों ध्यान दें! 1 जुलाई को सुबह-सुबह गुल रहेगी बिजली, 17 इलाके प्रभावित, देखें लिस्ट

Darbhanga News: दरभंगा के निवासियों के लिए जरूरी खबर! 01 जुलाई, 2026 को लक्ष्मीसागर उपकेंद्र से जुड़े 17 इलाकों में सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक बिजली नहीं आएगी।#DarbhangaNews,#BiharPowerCut,#Laxmisagar