spot_img

बिहार में नाबालिग चाचा ने आठ साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, मासूम की हालत बिगड़ी

spot_img
- Advertisement -

बांका जिले के कटोरिया के जयपुर थाना क्षेत्र एक गांव में एक शर्मनाक घटना घटी। 8 वर्षीय बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने ही दुष्कर्म किया।

- Advertisement -

परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई

- Advertisement -

घटना के बाद परिजन गंभीर हालात में बच्ची को इलाज के लिए लेकर झारखंड चले गए थे। पीड़ित परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की तथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार गत तीन अक्टूबर को रिश्ते में चाचा लगने वाले एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर ने बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने पास बुला लिया था। जिसके बाद उसने बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने पूछताछ की तो बच्ची ने आपबीती सुनाई।

घटना गत तीन अक्टूबर की बताई जा रही है। आनन-फानन में परिजन बच्ची को इलाज के लिए धनबाद ले गए। जहां स्थानीय पुलिस द्वारा बच्ची का बयान भी दर्ज किया गया।

इधर धनबाद के अस्पताल में चले रहे इलाज के बाद बच्ची की स्थिति में सुधार होने पर शनिवार को पिता ने बांका महिला थाना में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाना अध्यक्ष श्वेता कुमारी ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की पुष्टि जयपुर थानाध्यक्ष मुरलीधर साह ने की है। बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जस रही है। आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भागलपुर में दहलाने वाली वारदात: 3 मंजिला छत से कूदा युवक- मौत, 5 साल से था महिला के साथ, अब उठे ये सवाल!

Bhagalpur Suicide: भागलपुर में एक युवक ने 3 मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 5 साल से पड़ोस की महिला के साथ रह रहा था। परिजनों ने महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पुलिस जांच#BhagalpurSuicide,#BiharCrime,#PoliceInvestigation

भागलपुर यूनिवर्सिटी में शिक्षकों का ‘थाली-चम्मच’ प्रदर्शन, बोले- ‘सैलरी नहीं मिली तो भीख मांगेंगे’

Bhagalpur University Protest: भागलपुर विश्वविद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने थाली-चम्मच बजाकर प्रदर्शन किया। 70 शिक्षकों को 11 महीने से वेतन नहीं मिला है और उन्हें सेवा से भी हटा दिया गया है। श#BhagalpurNews,#TMBUProtest,#GuestTeachers

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की यात्रा होगी आसान, सुल्तानगंज स्टेशन पर 15 जुलाई तक मिलेंगी ये खास सुविधाएं!

Bihar Shravani Mela: मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने 15 जुलाई तक सभी व्#ShravaniMela,#SultanganjNews,#BiharRailways

दरभंगा में मुहर्रम से पहले पुलिस का ‘पावर मार्च’, DM-SSP ने खुद संभाली कमान!

Darbhanga Muharram: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए दरभंगा जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम और एसएसपी ने व्यापक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया।#DarbhangaMuharram,#BiharPolice,#LawAndOrder